Thursday, Jul 10 2025 | Time 11:53 Hrs(IST)
  • केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का रांची दौरा, 27वीं क्षेत्रीय परिषद बैठक की कर रहे अध्यक्षता
  • Jharkhand Weather Update: रांची में सुबह-सवेरे झमाझम बारिश, सूबे के 5 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का येलो अलर्ट
झारखंड » बोकारो


बोकारो के स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, हॉट मेटल गिरने से 5 झुलसे, अस्पताल में इलाजरत

बोकारो के स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, हॉट मेटल गिरने से 5 झुलसे, अस्पताल में इलाजरत
न्यूज़11 भारत 

बोकारो/डेस्क: सोमवार को बोकारो स्टील सिटी स्थित स्टील ऑथोरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड में एक दर्दनाक हादसा हुआ. यह हादसा स्टील मेल्टिंग शॉप-2 में तब हुआ जब वहा कार्यरत ठेका मजदुर अपना काम पर मौजूद थे.  

 

कब हुआ हादसा?

सोमवार की दोपहर को यह घटना हुई हैं. SMS-2 में नियमित संचालन के वक्त अचानक हॉट मेटल निचे गिर गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह मानवीय चुक या तकनिकी गड़बड़ी के कारण हुआ हैं. हॉट मेल के गिरते ही wha मौजूद पांच मजदुर उसकी चपेट में आ गए. हॉट मेल अत्यधिक गर्म होने और तीव्रता के कारण सभी मजदुर गंभीर रूप से जल गए और दर्द से कराहने लगे. 

 

ठेका एजेंसी से जुड़े है सभी मजदुर 

जले सारे मजदुर 'संदीप इंटरप्राइजेस' के कर्मचारी बताए जा रहे हैं. हादसे के तुरंत बाद सभी घायलों को प्लांट हॉस्पिटल में ले जाया गया. घायलों को बेहतर इलाज के लिए बोकारो जनरल हॉस्पिटल रेफर किया गया. डॉक्टरों के हिसाब से, कुछ मजदूरों की हालत गंभीर है और उन्हें ICU में निगरानी में रखा गया है. 

 

प्लांट में हंगामा 

घटना की खबर मिलते ही प्लांट परिसर में हडकंप मच गया. प्रबंधन के अधिकारी, कर्मचारी, यूनियन के नेता, और अन्य कर्मचारी घटनास्थल और मौके पर अस्पताल पहुंचे. यूनियन प्रतिनिधियों ने प्रबंधन से परिवार को मुआवज़ा, सुरक्षा मानकों और समुचित इलाज की मांग की हैं. 

 

हादसे पर उठ रहे सवाल 

इस घटना ने एक बार फिर औद्योगिक सुरक्षा मानकों पर बड़ा सवाल खड़ा करती हैं. प्लांट प्रबंधन की तरफ से अभी तक कोई भी आधिकारिक बयान नहीं आया हैं, हालांकि, आंतरिक जांच शुरू होने की जानकारी मिली हैं.

 

सुरक्षा व्यवस्था सवालों के घेरे में

यह घटना एक बार फिर से औद्योगिक सुरक्षा मानकों पर सवाल खड़े करता हैं. प्लांट में काम करने वाले श्रमिकों और अधिकारियों के बीच इस बात को लेकर चर्चा है कि क्या SMS-2 में सुरक्षा प्रोटोकॉल का सही तरीके से पालन किया जा रहा था. 

 

प्लांट के एक यूनियन नेता ने बताया कि, यह घटना लापरवाही का नतीजा हो सकता हैं. हर बार हादसे क बाद मुआवज़े की बात होती हैं, लेकिन स्थायी समाधान आज तक नही निकला 

 

हालांकि, सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली है कि, आंतरिक जाँच का आदेश दे दिया गया है और घटना की जाँच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाई की जाएगी. 

 


अधिक खबरें
नियोजन कार्यालय बोकारो थर्मल में किया गया रोजगार मेला का आयोजन, 227 पद के लिए 176 बेरोजगारों ने भरा आवेदन
जुलाई 09, 2025 | 09 Jul 2025 | 9:44 PM

थर्मल बेरमोरांची/डेस्क: श्रम एवं नियोजन कार्यालय बोकारो थर्मल में बुधवार को रोजगार मेला का आयोजन किया गया. रोजगार मेला का शुभारम्भ नियोजन पदाधिकारी रासिका जामूदा ने द्वीप प्रज्वलित कर किया. भारत जी पटेल चंद्रपुरा, डस्की स्टेलोन एजुकेशन एण्ड ट्रेनिंग सर्विस हरियाणा, रश्मि मनोपवर नया बाजार धनबाद कुल 3. कम्पनी रोजगार मेला में भाग लिए. जि

राष्ट्रव्यापी हड़ताल के समर्थन में मजदूरों ने किया बोकारो थर्मल प्लांट गेट समक्ष प्रदर्शन
जुलाई 09, 2025 | 09 Jul 2025 | 6:15 PM

डीवीसी के बोकारो थर्मल पावर प्लांट के मुख्य गेट पर राष्ट्रव्यापी हड़ताल के समर्थन में प्लांट में कार्यरत एआरसी,एएमसी संगठन के सैकड़ों मजदूर एकजुट होकर केंद्र सरकार की जन विरोधी,मजदूर विरोधी नीति के खिलाफ जमकर नारा बाजी की मजदूरों का कहना था की श्रम कोड केंद्र सरकार द्वारा तमाम मजदूर के ऊपर जबरन थोपने

डी.ए.वी कथारा के प्राचार्य डॉ जी एन खान बने झारखंड जोन-आई के सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी
जुलाई 08, 2025 | 08 Jul 2025 | 6:26 PM

डी ए वी पब्लिक स्कूल सीसीएल कथारा में पदस्थापित नवनियुक्त प्राचार्य डॉ. जी.एन. खान को डी ए वी कॉलेज प्रबंधकर्तृ समिति नई दिल्ली के द्वारा 7 जुलाई दिन सोमवार को झारखंड जोन-आई का सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी नियुक्त किया गया. इसके अंतर्गत इन्हें सात(07) विद्यालयों के प्रशासनिक, आर्थिक एवं शैक्षणिक प्रगति का जिम्मा मिला है.

नावाडीह में आयोजित ‘प्रतिभा सम्मान समारोह’ में शामिल हुए राज्यपाल संतोष गंगवार, प्रतिभावान विद्यार्थियों को किया सम्मानित
जुलाई 08, 2025 | 08 Jul 2025 | 4:53 PM

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने बोकारो जिलान्तर्गत बिनोद बिहारी महतो स्टेडियम, नावाडीह में आज आयोजित ‘प्रतिभा सम्मान समारोह’ में प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए कहा कि यह आयोजन केवल विद्यार्थियों को सम्मानित करने का नहीं, बल्कि स्व. बिनोद बिहारी महतो जी के विचारों और कार्यों को स्मरण करने का भी एक सशक्त अवसर है. उन्होंने कहा कि स्व. बिनोद बिहारी महतो एक महान विचारक, समाज-सुधारक और शिक्षा व क्षेत्रीय अस्मिता के प्रति समर्पित नेता थे, जिन्होंने विषम परिस्थितियों में भी शिक्षा और सामाजिक चेतना के माध्यम से समाज में परिवर्तन की अलख जगाई.

बोकारो थर्मल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया डीवीसी का 78वां स्थापना दिवस समारोह
जुलाई 08, 2025 | 08 Jul 2025 | 4:11 PM

दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) का 78वां स्थापना दिवस बोकारो थर्मल ऑफिसर्स क्लब में धूम धाम के साथ मनाया गया. वर्ष 1948 में देश के प्रथम प्रधानमंत्री स्व. जवाहरलाल नेहरू ने किया था. एशिया का पहला बोकारो थर्मल पावर प्लांट का शिलान्यास, जो वर्ष 1952 में शुरू हुआ.