न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: महेंद्र सिंह धोनी.. एक नाम जो हर भारतीय के दिल में बस्ता है और झारखंड की मिट्टी से निकला वो सितारा जिसने क्रिकेट की दुनिया में भारत को गौरवान्वित किया. आज यानि 7 जुलाई को धोनी 44 साल के हो गए है और उनके जन्मदिन को लेकर पूरे देश में खास उत्साह देखने को मिल रहा है, खासकर उनके गृहनगर रांची में माहौल किसी त्यौहार जैसा हैं.
रांची की गलियों से निकलकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी अलग पहचान बनाने वाले एमएस धोनी को आज सुबह से ही सोशल मीडिया पर देश-विदेश से बधाइयां मिल रही हैं. इंस्टाग्राम, ट्विटर, फेसबुक हर जगह "हैप्पी बर्थडे माही" ट्रेंड कर रहा हैं.
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी इस खास मौके पर धोनी को शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, "झारखंड के लाल Captain Cool Mahi को जन्मदिन की ढेरों बधाई, शुभकामनाएं और जोहार. मरांग बुरु आपको सदैव उत्तम स्वास्थ्य और सुदीर्घ जीवन प्रदान करें, यही कामना करता हूँ."