Tuesday, Jul 8 2025 | Time 13:55 Hrs(IST)
  • पूर्णिया हत्याकांड मामले पर मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने CM हेमंत सोरेन से की तत्काल हस्तक्षेप करने की मांग, बोले- "यह आदिवासी अस्मिता पर सीधा हमला है"
  • देशव्यापी हड़ताल को सफल बनाने को लेकर एनटीपीसी मजदूर यूनियन ने चलाया जागरूकता अभियान
  • रेल सुरक्षा बल, रांची द्वारा मानव तस्करी के विरुद्ध विशेष अभियान
  • रांची में शराब दुकानों की कमान अब होमगार्ड के हवाले! DC ने जारी किए निर्देश
  • रेलवे स्टेशन पर महिला आरपीएफ कांस्टेबल ने बचाई महिला यात्री की जान, वीडियो वायरल
  • वज्रपात में बैलों ने तोड़ा दम, पर नही टूटी दिव्यांग किसान की हिम्मत दिव्यांग के बैल नही बेटे खींच रहे हैं हल
  • वज्रपात में बैलों ने तोड़ा दम, पर नही टूटी दिव्यांग किसान की हिम्मत दिव्यांग के बैल नही बेटे खींच रहे हैं हल
  • वज्रपात में बैलों ने तोड़ा दम, पर नही टूटी दिव्यांग किसान की हिम्मत दिव्यांग के बैल नही बेटे खींच रहे हैं हल
  • श्री रामकृष्ण सेवा संघ और स्वमिविवेकानंद मंदिर स्कूल से धोखे से पैसा हड़पने के मामले में एक को मिली राहत, दो की बढ़ी मुश्किलें
  • Earthquake in Assam: असम में महसूस हुए भूकंप के झटके, दहशत में लोग
  • PM Modi In Brasillia: 'भारत माता की जय' से ब्रासीलिया में पीएम मोदी का स्वागत, प्रधानमंत्री ने किया सोशल मीडिया पर पोस्ट
  • तमिलनाडु: रेलवे क्रॉसिंग पर स्कूल बस से टकराई ट्रेन, दो बच्चों की दर्दनाक मौत, गेटमैन की लापरवाही पर उठे कई सवाल
  • धार्मिक झंडा को लेकर दो समुदायों के बीच चल रहे विवाद को राष्ट्रीय ध्वज ने किया खत्म
  • पूर्णिया में अंधविश्वास बना पांच लोगों की मौत का कारण, तांत्रिक के कहने पर जिंदा जलाया गया पूरा परिवार
  • Tariff Bomb: ट्रंप ने 14 देशों पर लगाया भारी आयात शुल्क, लेकिन भारत से व्यापार समझौते का दिया संकेत
झारखंड


LokSabha Elections 2024 LIVE: झारखंड के 4 लोकसभा सीटों पर मतदान सम्पन्न, EVM में कैद हुआ 93 उम्मीदवारों का भविष्य

LokSabha Elections 2024 LIVE: झारखंड के 4 लोकसभा सीटों पर मतदान सम्पन्न, EVM में कैद हुआ 93 उम्मीदवारों का भविष्य
न्यूज11 भारत

रांची/डेस्कः देश में छठे और झारखंड में आज तीसरे चरण का मतदान सम्पन्न हुआ. झारखंड में आज 4 लोकसभा सीट (रांची, गिरिडीह, जमशेदपुर और धनबाद) में 61.41% मतदान हुआ है. लोकतंत्र के इस महापर्व को लेकर सभी मतदान केंद्रों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे. राज्य में 10 हजार से अधिक सुरक्षा बल के जवानों की तैनाती की गई थी. झारखंड पुलिस, सीआरपीएफ के साथ अन्य राज्यों के सुरक्षा बल के जवानों को भी बूथों पर तैनात किया गया था. सुबह से ही मतदाताओं में उत्साह देखने को मिल रहा था. लोगों ने भारी संख्या में मतदान केंद्र पहुंच अपने मत का प्रयोग किया. 




शाम 7 बजे तक झारखंड के चार लोकसभा सीट पर अनुमानित मतदान 62.16% हुआ


लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण में शाम 7 बजे तक 58.77% मतदान, बंगाल में 78.19% मतदान, दिल्ली में 54.31% तो उत्तर प्रदेश में 54.02% वोटर्स ने वोट डाला. 

 


रांची लोकसभा - 58.73%

हटिया - 55.00%

ईचागढ़ - 75.96%

कांके - 54.61%

खिजरी - 57.01%

रांची - 54.90%

सिल्ली - 62.45%

 

धनबाद लोकसभा - 58.90%

बोकारो - 49.50%

चंदनकियारी - 70.50%

धनबाद - 54.43%

झरिया - 54.49%

निरसा - 65.55%

सिंदरी - 68.16%

 

जमशेदपुर लोकसभा - 66.79%

बहरागोड़ा - 77.24%

घाटशिला - 72.16%

पूर्वी जमशेदपुर - 57.66%

पश्चिमी जमशेदपुर - 57.10%

जुगसलाई - 69.25%

पोटका - 73.12%

 

गिरिडीह लोकसभा - 65.44%

बाघमारा - 62.74%

बेरमो - 62.75%

डुमरी - 69.04%

गिरिडीह - 64.45%

गोमिया - 65.50%

टुंडी - 68.16%







शाम 5 बजे तक झारखंड के चार लोकसभा सीट पर 61.41% मतदान हुआ 


लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण में शाम 5 बजे तक 57.70% मतदान, बंगाल में 77.99% मतदान, दिल्ली में 53.73% तो उत्तर प्रदेश में 52.02% वोटर्स ने वोट डाला. 


 

रांची लोकसभा - 58.73%


हटिया - 55.00%

ईचागढ़ - 75.96%

कांके - 54.61%

खिजरी - 57.01%

रांची - 54.90%

सिल्ली - 62.45%


 

गिरिडीह लोकसभा - 64.75%


बाघमारा - 60.03%

बेरमो - 62.75%

डुमरी - 68.19%

गिरिडीह - 63.71%

गोमिया - 65.50%

टुंडी - 68.16%


 

जमशेदपुर लोकसभा - 64.3%


बहरागोड़ा - 70.25%

घाटशिला - 68.16%

पूर्वी जमशेदपुर - 56.66%

पश्चिमी जमशेदपुर - 56.34%

जुगसलाई - 67.59%

पोटका - 70.70%





धनबाद लोकसभा - 58.9%


बोकारो - 49.50%

चंदनकियारी - 70.50%

धनबाद - 54.43%

झरिया - 54.49%

निरसा - 65.55%

सिंदरी - 68.16%






दोपहर 3 बजे तक झारखंड के चार लोकसभा सीटों पर 54.34% हुआ मतदान

लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण में दोपहर 3 बजे तक 49.20% मतदान, बंगाल में 70.19% मतदान, दिल्ली में 44.58% तो उत्तर प्रदेश में 43.95% वोटर्स ने वोट डाला है.

 

धनबाद लोकसभा - 50.69%


बोकारो - 44.52%

चंदनकियारी - 58.92%

धनबाद - 46.32%

झरिया - 47.51%

निरसा - 55.61%

सिंदरी - 57.87%


 

गिरिडीह लोकसभा - 57.11%


बाघमारा - 53.48%

बेरमो - 54.25%

डुमरी - 60.89%

गिरिडीह - 58.35%

गोमिया - 58.94%

टुंडी - 56.77%

 


जमशेदपुर लोकसभा - 56.14%


बहरागोड़ा - 64.50%

घाटशिला - 62.96%

पूर्वी जमशेदपुर - 47.50%

पश्चिमी जमशेदपुर - 48.22%

जुगसलाई - 57.72%

पोटका - 61.18%


 

रांची लोकसभा - 54.25%


हटिया - 51.00%

ईचागढ़ - 68.54%

कांके - 52.21%

खिजरी - 55.09%

रांची - 45.95%

सिल्ली - 59.42%





लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण में दोपहर 1 बजे तक 39.13% मतदान हुआ है. वोटर्स ने बंगाल में 54.80% मतदान, दिल्ली में 34.37% जबकि UP में 37.23% वोट डाला है.

 


दोपहर 1 बजे तक झारखंड में अनुमानित मतदान 42.54%

 

रांची लोकसभा - 41.83%

हटिया - 40.00%

ईचागढ़ - 54.87%

कांके - 40.11%

खिजरी - 42.11%

रांची - 34.10%

सिल्ली - 44.75%

 

धनबाद लोकसभा - 39.83%

बोकारो - 35.10%

चंदनकियारी - 44.45%

धनबाद - 36.79%

झरिया - 38.67%

निरसा - 43.86%

सिंदरी - 44.97%

 

जमशेदपुर लोकसभा - 43.44%

बहरागोड़ा - 51.67%

घाटशिला - 49.16%

पूर्वी जमशेदपुर - 36.15%

पश्चिमी जमशेदपुर - 37.41%

जुगसलाई - 44.27%

पोटका - 46.55%

 

गिरिडीह लोकसभा - 45.82%

बाघमारा - 42.83%

बेरमो - 42.04%

डुमरी - 50.07%

गिरिडीह - 50.44%

गोमिया - 45.54%

टुंडी - 44.25%







रांची डीसी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी राहुल कुमार सिन्हा ने किया मतदान

रांची डीसी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी राहुल कुमार सिन्हा ने ज्ञान सिंधु विद्या मंदिर, दीपाटोली, पुंदाग के मतदान संख्या 209 में मतदान किया. 





मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने परिवार के साथ डाला वोट

झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने राजकीयकृत मॉडल उच्च विद्यालय बी.एम.पी ग्राउंड डोरंडा स्थित अपने मतदान केंद्र पर पूरे परिवार के साथ मतदान किया. 






झारखंड पुलिस के आईजी ऑपरेशन ने डाला वोट

रांची लोकसभा चुनाव को लेकर मतदान जारी है इस बीच झारखंड पुलिस के आईजी ऑपरेशन ए.वी होमकर मतदान करने पहुंचे. उन्होंने अपनी पत्नी के साथ मतदान किया इस दौरान ए.वी होमकर ने कहा कि झारखंड में चुनाव के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है अंतिम चरण के चुनाव को लेकर भी पूरी तैयारी की गई है. वहीं लोगों से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि मतदाता भारी संख्या में मतदान करें.





MS धोनी ने पत्नी के साथ डाला वोट

जेवीएम श्यामली स्कूल के बूथ संख्या 378 में महेंद्र सिंह धोनी ने अपने मत का प्रयोग किया उन्होंने परिवार के साथ मतदान केंद्र पहुंचकर अपना वोट डाला. उनके साथ पत्नी साक्षी सिंह ने भी अपने मत का प्रयोग किया.  







ढुल्लू महतो ने अपने मत का किया प्रयोग

धनबाद लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ रहे एनडीए से बीजेपी उम्मीदवार ढुल्लू महतो ने ने अपने मत का प्रयोग किया. 





लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण में सुबह 11 बजे तक 25.76% मतदान हुआ. वोटर्स ने बंगाल में 36.88% मतदान, दिल्ली में 21.69% जबकि UP में 27.06% वोट डाला. 

 

सुबह 11 बजे तक झारखंड के 4 लोकसभा सीटों पर  27.80 % हुआ मतदान

 


रांची लोकसभा - 28.06%

हटिया - 28.00%

ईचागढ़ - 35.16%

कांके - 26.56%

खिजरी - 28.06%

रांची - 24.65%

सिल्ली - 27.67%

 

धनबाद लोकसभा - 26.06%

बोकारो - 23.30%

चंदनकियारी - 27.52%

धनबाद - 24.02%

झरिया - 25.81%

निरसा - 29.05%

सिंदरी - 29.37%

 

जमशेदपुर लोकसभा - 28.45%

बहरागोड़ा - 30.45%

घाटशिला - 33.00%

पूर्वी जमशेदपुर - 26.11%

पश्चिमी जमशेदपुर - 25.90%

जुगसलाई - 28.60%

पोटका - 28.60%

 

गिरिडीह लोकसभा - 29.00%

बाघमारा - 27.76%

बेरमो - 25.51%

डुमरी - 31.50%

गिरिडीह - 31.11%

गोमिया - 29.30%

टुंडी - 29.04%






गिरिडीह से JMM उम्मीदवार मथुरा महतो ने डाला वोट

गिरिडीह लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन की तरफ से चुनाव लड़ रहे JMM (झारखंड मुक्ति मोर्चा) के नेता और उम्मीदवार मथुरा प्रसाद महतो ने अपने समर्थकों के अपने मत का प्रयोग किया. 






कल्पना सोरेन ने डाला वोट

पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी और JMM नेता कल्पना सोरेन ने हरमू स्थित संत फ्रांसिस स्कूल में अपने मत का प्रयोग किया. मतदान केंद्र पहुंचने के बाद उन्होंने पंक्ति में खड़े होकर एक आम मतदाता की तरह अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया. 






यशस्विनी सहाय ने परिवार के साथ डाला वोट

रांची लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन की प्रत्याशी यशस्विनी सहाय ने अपने परिवार के साथ अपने मत का प्रयोग किया. इस दौरान उनके साथ पिता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय और उनकी मां ने भी वोट डाला.  





धनबाद के एक मतदान केंद्र में धांधली की शिकायत

धनबाद विधानसभा अंतर्गत कोलाकुसमा राजकीय विद्यालय के Booth No 307 में धांधली की शिकायत मिल रही है खबर है कि कुछ लोगों के वोट पहले ही पड़ चुके हैं.




राजेश ठाकुर ने डाला वोट

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने भी लोकतंत्र के इस महापर्व में अपने मत का प्रयोग किया. उन्होंने बोकारो में अपना वोट डाला.




विधायक राजेश कच्छप ने परिवार के साथ डाला वोट

खिजरी विधायक राजेश कच्छप ने अपने परिवार के साथराष्ट्रहित में अपने मत का प्रयोग किया. उन्होंने माता पिता और के साथ प्राथमिक विद्यालय चेने में बूथ संख्या 217 अपना वोट डाला. 





बंधु तिर्की ने बेटी शिल्पी नेहा तिर्की के साथ डाला वोट

रांची लोकसभा सीट के लिए पूर्व मंत्री सह पूर्व विधायक बंधु तिर्की ने मतदान केंद्र पहुंचकर अपने मत का प्रयोग किया. उन्होंने बेटी और मांडर विधायक शिल्पी नेहा तिर्की से साथ मतदान केंद्र में पहुंचकर वोट डाला. 





मॉक पोल के दौरान 4 लोकसभा क्षेत्र में बदले गए 54 बैलेट यूनिट, 31 कंट्रोल यूनिट और 55 VVPAT 

 

रांची: 16 बैलेट यूनिट, 12 कंट्रोल यूनिट, 16 VVPAT

धनबाद: 12 बैलेट यूनिट, 8 कंट्रोल यूनिट, 11 VVPAT

जमशेदपुर: 8 बैलेट यूनिट, 7 कंट्रोल यूनिट, 14 VVPAT

गिरिडीह: 18 बैलेट यूनिट, 4 कंट्रोल यूनिट, 14 VVPAT




आदिवासी कल्याण आयुक्त अजयनाथ झा ने अपनी पत्नी के साथ डाला वोट

 





लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण में सुबह 9 बजे तक 10.82% मतदान हुआ है, इसके साथ ही वोटर्स ने बंगाल में 16.54%, दिल्ली में 8.94% वहीं UP में 12.33% वोट डाला है. 

 

सुबह 9 बजे तक झारखंड में अनुमानित मतदान 11.74%

 

रांची लोकसभा - 12.19%

हटिया - 13.00%

ईचागढ़ - 15.34%

कांके - 11.00%

खिजरी - 11.76%

रांची - 10.45%

सिल्ली - 12.30%

 

धनबाद लोकसभा - 11.75%

बोकारो - 10.75%

चंदनकियारी - 11.95%

धनबाद - 10.80%

झरिया - 11.63%

निरसा - 13.38%

सिंदरी - 13.03%

 

जमशेदपुर लोकसभा - 10.05%

बहरागोड़ा - 10.90%

घाटशिला - 11.08%

पूर्वी जमशेदपुर - 9.59%

पश्चिमी जमशेदपुर - 10.50%

जुगसलाई - 9.12%

पोटका - 9.50%

 

गिरिडीह लोकसभा - 12.91%

बाघमारा - 12.31%

बेरमो - 12.02%

डुमरी - 13.48%

गिरिडीह - 13.47%

गोमिया - 12.84%

टुंडी - 13.36%





धनबाद एसएसपी ने डाला वोट

धनबाद एसएसपी एचपी जनार्दन ने मतदान केंद्र पहुंचकर अपना वोट डाला. उन्होंने कला भवन धनबाद स्थित मतदान केंद्र पहुंचकर और पंक्ति में खड़े होकर अपने मत का प्रयोग किया. 





खिजरी विधानसभा के बूथ नंबर 376 से सामने आई अनोखी तस्वीर

राज्य के 4 लोकसभा सीट के सभी बूथों पर मतदाताओं में मतदान को लेकर उत्साह देखा जा रहा है. मतदाता वोट करने के लिए मतदान केंद्र पहुंच रहे हैं इस बीच एक तस्वीर रांची लोकसभा सीट के खिजरी विधानसभा के बूथ संख्या 376 से सामने आई है जिसमें एक पुलिसकर्मी मतदाता को वोट देने के लिए जाने में सहयोग करते हुए नजर आ रहे हैं उन्होंने अपने पीठ पर बुजुर्ग मतदाता को उठाकर मतदान केंद्र पहुंचाने में उनका सहयोग किया. 






राज्यभर के बूथो पर रखी जा रही निगरानी- मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी  

झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने बताया कि निर्वाचन आयोग के कार्यालय से राज्यभर के बूथो पर निगरानी रखी जा रही है. झारखंड के 4 लोकसभा सीट पर आज चुनाव हो रहा है और वोटिंग सुबह 7 बजे से ही शुरू हो चुकी हैं. बूथों पर निगरानी रखने के लिए निर्वाचन आयोग के वॉर रूम में स्टाफ लगे हुए हैं. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने कहा कि सभी बूथों पर वोटिंग शुरू हो चुकी हैं. बूथों पर बुजुर्ग मतदाताओं के लिए स्पेशल बैठने की व्यवस्था की गई है. वॉर रूम को 2 भागो में बांटा गया है. जहां एक कमरे से 3 लोकसभा की निगरानी की जा रही है.




वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने परिवार के साथ डाला वोट

सूबे के वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने अपने मत का प्रयोग किया. उन्होंने रांची के बरियातू स्थित बूथ नंबर 379 पर अपने परिवार के साथ मतदान किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि मतदान केंद्रों में मतदाताओं के बीच काफी उत्साह देखने को मिल रहा है वहीं लोगों से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि लोग अधिक संख्या में पहुंचे और अपने मत का प्रयोग करें. सभी पहले मतदान करें और उसके बाद जलपान करें.

 

रामेश्वर उरांव ने कहा कि देश की सरकार या राज्य की सरकार बनाने में लोगों का योगदान होना चाहिए, यह हमारा मताधिकार है और इसका हमें उपयोग करना चाहिए. 

 




गिरिडीह में ईवीएम खराब होने की खबर

लोकसभा चुनाव में मतदान के लिए लोगों को बीच काफी उत्साह देखा जा रहा है भारी संख्या में सुबह से ही मतदाता मतदान केंद्र पहुंच रहे हैं और अपने मत का प्रयोग कर रहे हैं. इस बीच खबर आ रही है कि गिरिडीह लोकसभी सीट के टुंडी में बूथ संख्या 75 में ईवीएम खराब हो गई है. 



राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने अपने मत का किया प्रयोग




अनूप बिरथिरे ने पत्नी संग किया अपने मत का प्रयोग

दक्षिणी छोटानागपुर रेंज के डीआईजी अनूप बिरथिरे ने अपनी पत्नी मतदान केंद्र पहुंचकर अपने मत का प्रयोग किया. उन्होंने चिरौंदी मतदान केंद्र में वोट डाला. 




एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने पत्नी के साथ डाला वोट

रांची एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने भी पत्नी कंचन सिंह के साथ वोट डाला. उन्होंने बरियातू रोड स्थित सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस गर्ल्स बरियातू में बूथ संख्या 383 में मतदान किया. 




मतदान को लेकर मतदाताओं में दिख रहा उत्साह


रांची विधानसभा क्षेत्र के मोराहबादी में बड़ी संख्या में मतदाता मतदान केंद्र पहुंच रहे हैं, वहीं कांके विधानसभा क्षेत्र चिरौंदी के मतदान केंद्र में भी काफी संख्या में मतदाता पहुंचने लगे हैं उनमें वोट को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है वे पहले मतदान फिर जलपान का संदेश दे रहे हैं महिला और पुरूष दोनों के लिए अलग-अलग बूथ का इंतजाम किया गया है वे सुबह से ही मतदान केंद्र पहुंचकर कतारों में लग गए है   




सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस गर्ल्स बरियातू में बनाया गया मॉडल बूथ 

राजधानी रांची के बरियातू रोड स्थित सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस गर्ल्स बरियातू में मॉडल बूथ बनाया गया है. वूमेंस हॉकी झारखंड की थीम पर आधारित राजकीय बालिका+ उच्च विद्यालय बरियातू में अनोखा पोलिंग स्टेशन बनाया गया है. चुनाव के दिन मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की अधिक संख्या सुनिश्चित करने के लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा के नेतृत्व में कई नवीनतम और अनोखे प्रयास किए जा रहे हैं ताकि अधिक से अधिक संख्या में मतदाता आएं इसके साथ ही 'चक दे इंडिया' की तर्ज पर रांची में मतदान प्रतिशत का एक कीर्तिमान बनाने की अपील की गई है. 





 

कौन सी सीट से कौन प्रत्याशी है चुनावी दंगल में..

 

रांची में भाजपा-कांग्रेस में मुकाबलाः रांची संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा के संजय सेठ और कांग्रेस की यशस्विनी सहाय के बीच मुकाबला है. संजय सेठ दूसरी बार संसदीय चुनाव में अपनी किस्मत आजमा रहे है. रांची लोकसभा सीट में कुल 27 प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतरे हैं. हालांकि, यहां सीधा मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच है. रांची लोकसभा सीट के अन्तर्गत 6 विधानसभा सीटें आती हैं, जिनमें इचागढ़, सिल्ली, खिजरी, रांची, हटिया, कांके विधानसभा सीटें शामिल हैं. रांची लोकसभा सीट पर मतदाताओं की बात करें तो यहां कुल 21 लाख 97 हजार 331 मतदाता हैं. जिसमें पुरुष वोटर्स 10 लाख 84 हजार 738 और महिला मतदाता की संख्या 11 लाख 12 हजार 524 है. यानी पुरुषों के मुकाबले महिला वोटर्स की संख्या 27,786 ज्यादा है.

 


धनबाद में भाजपा- कांग्रेस आमने-सामनेः धनबाद लोकसभा सीट पर भाजपा के ढुल्लू महतो और कांग्रेस की अनुपमा सिंह के साथ सीधा मुकाबला है. धनबाद लोकसभा सीट पर कुल 25 प्रत्याशी हैं. यहां कुल 22,85,237 मतदाता है, जो तय करेंगे कि धनबाद से वे किसे विजयी बना रहे हैं. 

 


 

जमशेदपुर में भाजपा और झामुमो आमने-सामनेः जमशेदपुर में कुल 18,69,278 मतदाता हैं. इनमें 9,37,412 पुरुष और 9,31,733 महिला मतदाता है. जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र में भाजपा के विद्युत वरण महतो का सीधा मुकाबला झामुमो के समीर मोहंती के साथ है. विद्युत वरण महतो जमशेदपुर से दो बार के सांसद है. वे लगातार तीसरी जीत हासिल करने के लिए मैदान में उतरे हैं. 

 

गिरिडीह में आजसू-झामुमो के बीच मुकाबलाः गिरिडीह लोकसभा सीट पर दो क्षेत्रीय पार्टियां आमने-सामने हैं. एनडीए के आजसू उम्मीदवार और वर्तमान सांसद चन्द्र प्रकाश चौधरी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. वहीं उनके सामने इंडिया गठबंधन के झामुमो उम्मीदवार मथुरा महतो हैं. यहां 16 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला 8,64,660 मतदाता करेंगे. 



ईवीएम में कैद होगी 93 उम्मीदवारों की किस्मत


झारखंड के चार लोकसभा सीट (गिरिडीह, धनबाद, रांची और जमशेदपुर) के साथ ही आज यानी 25 मई को देश के 8 राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों की कुल 58 सीटों पर मतदान हो रहा है, झारखंड की चार सीटों में कुल 93 उम्मीदवार चुनावी दंगल में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. इन 93 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला आज 82,16,506 मतदाता करेंगे. इनमें 42,06,926 पुरुष और 40,09,290 महिला मतदाता हैं. वोटिंग के लिए कुल 8963 बूथ बनाये गए हैं. इनमें 1319 बूथ शहरी क्षेत्र में और 3685 बूथ ग्रामीण इलाके में हैं. इनमें 2 लाख 44 हजार फर्स्ट टाइम वोटर हैं. 



 

अधिक खबरें
वज्रपात में बैलों ने तोड़ा दम, पर नही टूटी दिव्यांग किसान की हिम्मत..दिव्यांग के बैल नही बेटे खींच रहे हैं हल
जुलाई 08, 2025 | 08 Jul 2025 | 1:10 PM

लोहरदगा जिले के किस्को प्रखंड के चारहू गांव से दिल को झकझोर देने वाली एक तस्वीर सामने आई है जहां एक दिव्यांग किसान को मजबूरी में अपने बेटों से बैल का काम लेना पड़ रहा है. यह तस्वीर आजादी के 75 वर्ष बाद भी किसने की स्थिति बयां कर रही है.

देवघर: श्रावणी मेले में रविवार और सोमवार को शीघ्रदर्शनम रहेगा बंद, पर्यटन मंत्री ने लिया फैसला
जुलाई 08, 2025 | 08 Jul 2025 | 8:59 AM

राजकीय श्रावणी मेले की तैयारियों के संबंध में देवघर में सोमवार को नगर विकास मंत्री और पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई. इस बैठक में देवघर के डीसी नमन प्रियेश लाकड़ा और दुमका के डीसी अभिजीत सिन्हा ने मेला क्षेत्र में विभिन्न विभागों द्वारा किए जाने वाले कार्यों, श्रद्धालुओं की सुविधाओं, सुरक्षा उपायों और नई तकनीकों के उपयोग से संबंधित गतिविधियों की जानकारी पीपीटी के माध्यम से प्रस्तुत की.

Jharkhand weather alert: सावधान! झारखंड के 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, रांची में 155% ज्यादा वर्षा
जुलाई 08, 2025 | 08 Jul 2025 | 7:44 AM

झारखंड में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है और राज्य के कई जिलों में भारी बारिश का दौर जारी है. मौसम विभाग ने मंगलवार को रांची समेत 10 जिलों के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. विभाग ने वज्रपात और तेज हवाओं के साथ बारिश की आशंका जताई है, जिससे आमजन को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

पूर्णिया हत्याकांड: डॉ. इरफान अंसारी ने जताई गहरी नाराजगी, मुख्यमंत्री से उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल भेजने की मांग
जुलाई 07, 2025 | 07 Jul 2025 | 10:27 PM

बिहार के पूर्णिया ज़िले में आदिवासी समुदाय के पांच लोगों की निर्मम हत्या के मामले ने झारखंड की राजनीति में हलचल पैदा कर दी है. झारखंड सरकार के मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने इस हृदयविदारक घटना की कड़ी निंदा करते हुए इसे "मानवता पर कलंक" और "आदिवासी अस्मिता पर गहरा हमला" करार दिया है. डॉ. अंसारी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को संबोधित एक पत्र में घटना को लेकर गहरी चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि प्राप्त जानकारी के अनुसार, आदिवासी समाज के पांच निर्दोष लोगों की नृशंस हत्या कर उन्हें ज़िंदा जला दिया गया, जो अत्यंत पीड़ादायक और निंदनीय है.

छोटी-छोटी प्रतियोगिताओं के आयोजन से ही बच्चों में छुपी प्रतिभा प्रकाश में आती है - महाप्रबंधक संजय कुमार
जुलाई 07, 2025 | 07 Jul 2025 | 10:20 PM

सीसीएल कथारा क्षेत्र के महाप्रबंधक सह विद्यालय के स्थानीय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष संजय कुमार ने डी ए वी पब्लिक स्कूल सीसीएल कथारा में सोमवार को प्रातःकालीन प्रार्थना सभा में शिरकत किए. छात्राओं ने तिलक और आरती के साथ वैदिक परंपरा का निर्वहण करते हुए उनका अभिनंदन किया. प्राचार्य ने पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया