Saturday, Jul 12 2025 | Time 06:08 Hrs(IST)
झारखंड


झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन के चुनाव में अजय नाथ शाहदेव ने हासिल की जीत, JSCA को मिला नया बॉस

झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन के चुनाव में अजय नाथ शाहदेव ने हासिल की जीत, JSCA को मिला नया बॉस

न्यूज़11 भारत


रांची/डेस्क: झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन के चुनाव में बड़ी खबर सामने आ रही है. अध्यक्ष पद के उम्मीदवार अजय नाथ शाहदेव की 'The Team' ने जीत हासिल कर ली है. चुनाव में जीत के बाद कार्यकर्ताओं द्वारा जश्न मनाया जा रहा है. 

 



जेएससीए चुनाव परिणाम

 

अध्यक्ष

1. अजय नाथ शाहदेव-420 

2. एसके बेहरा 213

 

उपाध्यक्ष

1. संजय पांडे 381

2. नंदू पटेल 235

 

सचिव

1.सौरभ तिवारी 438

2. एसबी सिंह 194

 

संयुक्त सचिव

1. शाहबाज़ नदीम 409 

2. राजू शर्मा 199

 

कोषाध्यक्ष

1. अमिताव घोष 402

2. सौम्या सेन 221

 

प्रबंध समिति

(5 विजेता)

 

संजय जैन 440

रमेश कुमार 397

रत्नेश कुमार सिंह 388

मिहिर प्रीतेश टोपनो 381

मो. परवेज़ खान 364

 

संबद्ध जिला संघ

(4 विजेता)

 

राघवेन्द्र नारायण सिंह 389

बीरेंद्र कुमार पाठक 387

उत्तम कुमार बिस्वास 387

श्री राम पुरी 384

 

संबद्ध स्कूल/क्लब/संस्था प्रतिनिधि

डी. उमा महेश्वर राव 378



 


 


अजय नाथ शाहदेव की पूरी टीम जीती, सभी सीट पर अजय की 'द टीम' को जीत मिली. 


  • अजय नाथ शाहदेव - अध्यक्ष

  • संजय पांडे - उपाध्यक्ष

  • सौरव तिवारी - सचिव 

  • शाहबाज नदीम - सह सचिव



 



झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन चुनाव 2025 के लिए मतगणना पूरी हो गई है. वोटिंग के बाद 3:00 बजे बैलट बॉक्स खोला गया. रुझानों में तीन राउंड की गिनती के बाद अध्यक्ष पद के उम्मीदवार अजय नाथ शाहदेव आगे चल रहे थे. वहीं सचिव पद के उम्मीदवार क्रिकेटर सौरभ तिवारी रुझानों में आगे चल रहे थे. दूसरी ओर अध्यक्ष पद के उम्मीदवार SK बेहरा 3 राउंड की गिनती के बाद पीछे रहे. वोटों की गिनती शाम 5 बजे तक हुई, जिसके बाद अजय नाथ शाहदेव की 'The Team' ने बाजी मार ली. 

 


 

अधिक खबरें
एसडीओ बेरमो के नेतृत्व में टीम ने खेतको पुल का किया निरीक्षण, छोटे– बड़े वाहनों के आवागमन पर रोक
जुलाई 11, 2025 | 11 Jul 2025 | 10:12 PM

: लगातार हो रही बारिश को लेकर दामोदर नदी पर स्थित खेतको पुल की स्थिति जर्जर हो गई है. पुल के क्षतिग्रस्त होने की सूचना के उपरांत उपायुक्त अजय नाथ झा के निर्देश पर उक्त पुल पर छोटे-बड़े सभी प्रकार के वाहनों के आवागमन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है. एसडीओ बेरमो मुकेश मछुआ के नेतृत्व में गठित चार सदस्यीय टीम कार्यपालक

ताराटांड़ के बुटवरिया में दर्दनाक सड़क हादसा, जीजा की मौत, साला घायल
जुलाई 11, 2025 | 11 Jul 2025 | 10:02 PM

ताराटांड़ थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. गिरीडीह-टुंडी मुख्य मार्ग पर बुटवरीया गांव के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार जीजा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि साला गंभीर रूप से घायल हो गया. मृतक की पहचान टुंडी थाना क्षेत्र के मधुपुर गांव निवासी लगभग 48

चंदवा के इंदिरा चौक के समीप भारी बारिश के दौरान वज्रपात से एक महिला की हुई मौत
जुलाई 11, 2025 | 11 Jul 2025 | 10:02 PM

शहर के इंदिरा गांधी चौक स्थित जिला परिषद बस पड़ाव के समीप दोपहर बाद हो रही मूसलाधार बारिश के बीच हुई वज्रपात में एक महिला की मौत हो गई. महिला कि पहचान चंदवा थाना क्षेत्र के चकला पंचायत अंतर्गत पुरना टोली, अम्बाटांड निवासी सुभाष देवी पति स्व. फगुआ मुंडा के रूप में कि गई. वह सीएचसी में सहिया के रूप में कार्यरत थी. सुभाष देवी की मौत के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है. मृतका ने अपने पीछे एक पुत्र व तीन पुत्री छोड़ गई है.

गावां सीएचसी में रक्तदान शिविर का आयोजन, लोगों ने स्वेच्छा से किया रक्तदान
जुलाई 11, 2025 | 11 Jul 2025 | 9:55 PM

स्वास्थ्य विभाग झारखंड सरकार के निर्देश पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गावां में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का उद्घाटन बीडीओ महेंद्र रविदास, एमओआईसी डॉ महेश्वम व कॉंग्रेस नेता मरगूब आलम ने किया. इसके पश्चात इस शिविर के माध्यम से ब्लड बैंक गिरिडीह के कर्मियों ने लोगों से रक्त लेकर उसे संग्रह किया. मौके पर सामुदायिक स्वास्थ्य

Maiya Samman Yojana: मंईयां सम्मान योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा, 172 मुस्लिम महिलाएं नामजद
जुलाई 11, 2025 | 11 Jul 2025 | 9:54 PM

झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला प्रखंड में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना में फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है. हेंदलजुड़ी पंचायत में फर्जी तरीके से लाभ लेने वाली 172 मुस्लिम महिलाओं के खिलाफ गालूडीह थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है. यह कार्रवाई प्रखंड विकास पदाधिकारी युनिका शर्मा के निर्देश पर पंचायत सचिव मंगल टुडू द्वारा की गई.