न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: झारखंड में एक बार फिर मौसम ने करवट ली हैं. गर्मी के सितम के बाद अब राहत की फुहारें दस्तक दे चुकी हैं. राजधानी रांची समेत कई जिलों में बीते दिन तेज बारिश और गरज-चमक ने गर्मी से राहत दिलाई हैं. देवघर, गिरिडीह, खूंटी, जमशेदपुर और रामगढ़ जैसे जिलों में बारिश के साथ तेज हवाओं ने मौसम को सुहाना बना दिया. मौसम विभाग देवघर और गिरिडीह में रेड अलर्ट जारी किया गया जबकि रांची, जमशेदपुर, धनबाद सहित कई जिलों में येलो अलर्ट जारी हैं. ये सिलसिला अगले 4-5 दिनों तक जारी रहने वाला हैं.
देवघर, गिरिडीह समेत तूफानी हवाओं का खतरा
देवघर और गिरिडीह के स्थिति ज्यादा गंभीर हैं. यहां मंगलवार को दोपहर 3:20 बजे रेड अलर्ट जारी किया गया. इन जिलों में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चली. आज भी कई जिलों में तेज आंधी, वज्रपात और ओलावृष्टि की चेतावनी हैं. 50-60 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की आशंका हैं. पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार में येलो अलर्ट बाकी हिस्सों में ऑरेंज अलर्ट जारी हैं.
19 से 22 मई तक झमाझम बारिश
राज्यभर में 19 से 22 मई तक जोरदार बारिश की संभावना जताई गई है, जिसके लिए ब्लू अलर्ट जारी किया गया हैं. खास बात यह है कि हर दिन दोपहर 2 बजे के बाद मौसम का मिजाज बदलेगा और गर्मी से राहत मिलेगी. इस दौरान अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती हैं.