Wednesday, Jul 30 2025 | Time 21:07 Hrs(IST)
  • झारखण्ड कृषि सेवा के कई पदाधिकारियों को धारित पद से किया गया स्थानान्तरित
  • झारखण्ड कृषि सेवा के कई पदाधिकारियों को धारित पद से किया गया स्थानान्तरित
  • गढ़वा में जेएसएलपीएस के सीएससी-डीजी पे दीदियों को जिला तथा राज्य स्तरीय पदाधिकारियों ने दिया दो दिवसीय विशेष प्रशिक्षण
  • गढ़वा में जेएसएलपीएस के सीएससी-डीजी पे दीदियों को जिला तथा राज्य स्तरीय पदाधिकारियों ने दिया दो दिवसीय विशेष प्रशिक्षण
  • आईआईटी-आईएसएम के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, धनबाद में सुरक्षा और ट्रैफिक के व्यापक इंतज़ाम
  • आईआईटी-आईएसएम के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, धनबाद में सुरक्षा और ट्रैफिक के व्यापक इंतज़ाम
  • रांची यूनिवर्सिटी को मिला नया प्रभारी कुलपति, प्रो डीके सिंह को सौंपी गई जिम्मेदारी
  • रांची यूनिवर्सिटी को मिला नया प्रभारी कुलपति, प्रो डीके सिंह को सौंपी गई जिम्मेदारी
  • कल्याण मंत्री चमरा लिंडा ने चान्हों स्थित नर्सिंग कौशल कॉलेज का किया निरीक्षण, भविष्य की योजनाओं को लेकर विचार-विमर्श किया
  • कल्याण मंत्री चमरा लिंडा ने चान्हों स्थित नर्सिंग कौशल कॉलेज का किया निरीक्षण, भविष्य की योजनाओं को लेकर विचार-विमर्श किया
  • चरही में धड़ल्ले से चल रहा है अवैध कोयले का कारोबार, रात के समय ट्रकों के माध्यम से की जाती है कोयले की ढुलाई
  • चरही में धड़ल्ले से चल रहा है अवैध कोयले का कारोबार, रात के समय ट्रकों के माध्यम से की जाती है कोयले की ढुलाई
  • मानव दुर्व्यापार विरोधी दिवस' पर वैदिक सोसाइटी ने बच्चों की सुरक्षा के लिए समन्वित कार्रवाई पर दिया जोर
  • मानव दुर्व्यापार विरोधी दिवस' पर वैदिक सोसाइटी ने बच्चों की सुरक्षा के लिए समन्वित कार्रवाई पर दिया जोर
  • कांके पेट्रोल कांड में रांची पुलिस का बड़ा खुलासा, पार्किंग टेंडर पाने के लिए रची गई थी साजिश
झारखंड


झामुमो अपनी असफलता छुपाने के लिए केंद्र सरकार पर अनर्गल आरोप लगा रही है: प्रतुल शाह देव

आंकड़े बताते हैं कि केंद्र सरकार ने झारखंड को पूरी मदद की है
झामुमो अपनी असफलता छुपाने के लिए केंद्र सरकार पर अनर्गल आरोप लगा रही है: प्रतुल शाह देव

न्यूज़11 भारत


रांची/डेस्क: भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाह देव ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा अपनी 6 वर्षों की सबसे असफल सरकार की विफलताओं को छुपाने के लिए केंद्र सरकार पर अनर्गल आरोप लगा रही है. प्रतुल ने कहा कि झारखंड का केंद्र सरकार ने झारखंड को 2024-25 के केंद्रीय बजट में रेलवे परियोजनाओं के लिए ₹9,853 करोड़ आवंटित किए हैं, जिसमें अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत रांची, हटिया, और अन्य स्टेशनों का आधुनिकीकरण शामिल है. खनन क्षेत्र में रॉयल्टी और जीएसटी के माध्यम से झारखंड को उसका उचित हिस्सा मिल रहा है. जल जीवन मिशन में व्याप्त भ्रष्टाचार के कारण झारखंड सरकार ने इस योजना को लूट की भेट चढ़ा दी है. 

 

ये योजना अभी भी राष्ट्रीय औसत में सबसे नीचे है जो शर्मनाक है. प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत 10,000 किमी से अधिक ग्रामीण सड़कें बनाई गई हैं. केंद्र सरकार की डीएमएफटी योजना के तहत झारखंड को खनन प्रभावित क्षेत्रों के विकास के लिए 2024 तक ₹12,000 करोड़ से अधिक की राशि प्राप्त हुई है. प्रतुल ने कहा कि केंद्र सरकार ने 2024-25 में मनरेगा के लिए ₹86,000 करोड़ का बजट आवंटित किया है, जिसमें झारखंड को उसकी मांग के अनुसार राशि दी जा रही है. झारखंड में मनरेगा कार्यों में देरी और भ्रष्टाचार की शिकायतें सामने आई हैं, जिसके लिए हेमंत सरकार जिम्मेवार है. 2024-25 में जनजातीय मामलों के मंत्रालय ने झारखंड के लिए ₹1,200 करोड़ से अधिक का आवंटन किया है. यदि राशि का उपयोग नहीं हो रहा, तो यह राज्य सरकार की प्रशासनिक अक्षमता को दर्शाता है.15वें वित्त आयोग के तहत झारखंड को 2021-26 के लिए ₹31,000 करोड़ से अधिक की राशि दी गई है

 

एक तरफ पैसे की मांग,दूसरी तरफ वित्त मंत्री की स्वीकारोक्ति की विभाग पैसा खर्च नहीं कर रहे

झामुमो को केंद्र पर आरोप लगाने से पहले अपनी सरकार की विफलताओं पर ध्यान देना चाहिए.वित्त मंत्री ने खुद स्वीकार किया है कि मौजूदा वित्तीय वर्ष के 3 महीने बीत जाने के बाद भी अनेक विभागों में खर्च शून्य है जिसमें कृषि जैसा महत्वपूर्ण विभाग शामिल है.पिछले महीने ही कैबिनेट की बैठक के दौरान लंबे समय तक बिजली का कटना हेमंत सरकार की सच्चाई से अवगत कराती है.

 

पूर्णिया की घटना अत्यंत दुखद

प्रतुल ने कहा कि पूर्णिया की घटना अत्यंत दुखद है. बिहार सरकार ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई की है. बिहार पुलिस ने इस मामले में तुरंत FIR दर्ज की और दोषियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है. एनसीरबी के आंकड़ों के अनुसार बिहार में अपराध दर 2012-14 (यूपीए शासनकाल) की तुलना में 2024 में 30% कम हुई है. झारखंड मुक्ति मोर्चा के शासनकाल में पिछले साढे पांच वर्षों में  8000 से ज्यादा बलात्कार की घटना हुई है जिसमें लगभग एक तिहाई घटनाएं में आदिवासी बेटियां शिकार हुई है.यह आंकड़ा आबुआ सरकार की पोल खोलने के लिए काफी है.

 


 


 


 


 


 

अधिक खबरें
झारखण्ड कृषि सेवा के कई पदाधिकारियों को धारित पद से किया गया स्थानान्तरित
जुलाई 30, 2025 | 30 Jul 2025 | 9:04 PM

झारखण्ड कृषि सेवा के पदाधिकारियों को वर्तमान धारित पद से स्थानान्तरित करते हुए उनके नाम के सम्मुख स्तम्भ-4 में अंकित पद / स्थान पर अगले आदेश तक अपने ही वेतनमान में पदस्थापित किया गया है एवं स्तम्भ-5 में अंकित पद का अतिरिक्त प्रभार दिया जाता है. इसको लेकर कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग में अधिसूचना जारी कर दी है.

खेलो झारखण्ड एथलेटिक्स प्रतियोगिता' में डीवीसी + 2 उच्च विद्यालय बोकारो थर्मल के छात्रों ने जीता गोल्ड, बने चैम्पियन
जुलाई 30, 2025 | 30 Jul 2025 | 9:00 PM

झारखण्ड सरकार द्वारा खेल के क्षेत्र में बच्चों की प्रतिभा को पहचान कर उन्हें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का जो मुहीम चलाया जा रहा है उसी कड़ी में दिनांक 29/07/2025 को बेरमो ब्लॉक में ब्लॉक् स्तरीय एथलैटिक्स प्रतियोगिता कारगली ग्राउंड में आयोजित हुई. इस प्रतियोगिता में बेरमो ब्लॉक् के कई विद्यालयों के छा

गढ़वा में जेएसएलपीएस के सीएससी-डीजी पे दीदियों को  जिला तथा राज्य स्तरीय पदाधिकारियों ने दिया दो दिवसीय विशेष प्रशिक्षण
जुलाई 30, 2025 | 30 Jul 2025 | 8:51 PM

झारखंड राज्य आजीविका संवर्धन सोसाइटी जेएसएलपीएस के तत्वावधान में गढ़वा जिला अंतर्गत सखी मंडलों से जुड़ी सभी सीएससी-डीजी पे दीदियों के लिए दो दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस प्रशिक्षण का प्रमुख उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में वित्तीय समावेशन को और सुदृढ़ करना तथा दीदियों को डिजिटल वित्तीय

आईआईटी-आईएसएम के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, धनबाद में सुरक्षा और ट्रैफिक के व्यापक इंतज़ाम
जुलाई 30, 2025 | 30 Jul 2025 | 8:51 PM

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 1 अगस्त को झारखंड दौरे पर रहेंगी और इस दौरान वे धनबाद स्थित प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान, इंडियन स्कूल ऑफ माइंस (आईआईटी-आईएसएम), के 45वें वार्षिक दीक्षांत समारोह में शिरकत करेंगी. यह संस्थान 99 साल पुराना है और देशभर में अपनी तकनीकी शिक्षा के लिए जाना जाता है. राष्ट्रपति के आगमन को लेकर धनबाद जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है. कार्यक्रम में राष्ट्रपति के अलावा झारखंड के राज्यपाल, मुख्यमंत्री और केंद्रीय शिक्षा मंत्री सहित कई वीवीआईपी शामिल होंगे. इसे ध्यान में रखते हुए सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त किए गए हैं.

गढ़वा के मंडरा गांव में दिन दहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या,परिजन पुलिस अधीक्षक को बुलाने पर अड़े रहे
जुलाई 30, 2025 | 30 Jul 2025 | 8:07 AM

गढ़वा जिले के कांडी थाना क्षेत्र के मंडरा गांव में 35 वर्षीय सुनील पासवान को दिन दहाड़े अचानक आए तीन चार अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोली मारी जिससे सुनील पासवान की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई. मृतक का पहचान मंडरा गांव निवासी स्वर्गीय रामबेलास पासवान के लगभग 35 वर्षीय पुत्र सुनिल पासवान के रुप में हुआ है .