चंदवा के जमीरा व लाधुप में जंगली हाथियों का आतंक, तीन घर गिराए, अनाज चट किया

जंगली हाथियों का आतंक

चंदवा के जमीरा व लाधुप में जंगली हाथियों का आतंक, तीन घर गिराए, अनाज चट किया

थाना क्षेत्र के लाधुप पंचायत अंतर्गत ग्राम बैलगड़ा और जमीरा पंचायत के तुपी गांव में जंगली हाथियों का आतंक देखने को मिला.

चंदवा के जमीरा व लाधुप में जंगली हाथियों का आतंक तीन घर गिराए अनाज चट किया

राहुल कुमार/न्यूज़11 भारत
चंदवा/डेस्क:
थाना क्षेत्र के लाधुप पंचायत अंतर्गत ग्राम बैलगड़ा और जमीरा पंचायत के तुपी गांव में जंगली हाथियों का आतंक देखने को मिला. बीते मध्य रात्रि हाथियों ने तीन घरों को पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है. जानकारी के अनुसार, बैलगड़ा गांव निवासी निरंजन लोहरा (पिता साजन लोहरा) का घर हाथी ने पूरी तरह तोड़ डाला.  घर में रखा करीब 5 क्विंटल धान, साढ़े तीन क्विंटल महुआ और एक क्विंटल चावल हाथी ने खा लिया, जबकि कुछ अनाज बर्बाद कर दिया. वहीं तुपी गांव में भोला गंझु (पिता मंगरा गंझु) और कैला गंझु (पिता सुकरा गंझु) के घर को भी हाथियों ने पूरी तरह ध्वस्त कर दिया. यहां भी घर में रखा करीब तीन क्विंटल चावल हाथी चट कर गए. घटना के समय घर में सो रहे लोगों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई.  अचानक हुए इस हमले से ग्रामीणों में भय व्याप्त है. भुक्तभोगियों के सामने बरसात के इस मौसम में रहने की गंभीर समस्या खड़ी हो गई है. जमीरा पंचायत की मुखिया दुर्गावती देवी, लाधुप मुखिया विफई मुंडा, लाधुप पंसस बुधन गंझु ने वन विभाग अविलंब मुआवजा देने की मांग की है वहीं ग्रामीणों ने भी प्रशासन से अविलंब मुआवजा और राहत सामग्री उपलब्ध कराने की मांग की है. साथ ही वन विभाग से हाथियों के आतंक पर नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाने की अपील की है. 
 
संबंधित सामग्री

करीब ₹12,500 मूल्य का रेलवे सामग्री बरामद, एक आरोपी फरार, आरपी(यूपी) एक्ट के तहत मामला दर्ज

झारखंड

करीब ₹12,500 मूल्य का रेलवे सामग्री बरामद, एक आरोपी फरार, आरपी(यूपी) एक्ट के तहत मामला दर्ज

आरपीएफ पोस्ट भोजूडीह एवं सीआईबी आद्रा की संयुक्त टीम ने गुरुवार (9 जुलाई) को बड़ी कार्रवाई करते हुए रेलवे का चोरी का सामान लदे एक टाटा इंट्रा पिकअप वाहन को जब्त किया

चंदवा में न्यायमूर्ति एल.पी.एन. शाह देव उच्च विद्यालय में चोरी के बाद पहुंचे प्रतुल शाह देव

झारखंड

चंदवा में न्यायमूर्ति एल.पी.एन. शाह देव उच्च विद्यालय में चोरी के बाद पहुंचे प्रतुल शाह देव

चोरी की घटना का शीघ्र उद्भेदन कर दोषियों की गिरफ्तारी हो : प्रतुल शाह देव

बुढ़मू अंचल कार्यालय घूसकांड: ACB ने दो सगे भाइयों को किया गिरफ्तार, CO से भी पूछताछ जारी

झारखंड

बुढ़मू अंचल कार्यालय घूसकांड: ACB ने दो सगे भाइयों को किया गिरफ्तार, CO से भी पूछताछ जारी

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बुढ़मू अंचल कार्यालय में सामने आए कथित घूसकांड में बड़ी कार्रवाई करते हुए हल्का कर्मचारी राजेश किशोर रवि और गौतम किशोर रवि को गिरफ्तार कर लिया है.

भरनो में साइकिलों की खराब फिटिंग पर भड़के प्रमुख, 51 बच्चे बिना साइकिल लिए बैरंग लौटे

झारखंड

भरनो में साइकिलों की खराब फिटिंग पर भड़के प्रमुख, 51 बच्चे बिना साइकिल लिए बैरंग लौटे

भरनो के प्लस टू हाई स्कूल परिसर में गुरुवार को राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ‘उन्नति का पहिया’ के तहत साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

भरनो में बांस गैबियन एवं पौधारोपण कार्य का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, डीएफओ ने स्वयं पौधे लगाकर किया शुभारंभ

झारखंड

भरनो में बांस गैबियन एवं पौधारोपण कार्य का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, डीएफओ ने स्वयं पौधे लगाकर किया शुभारंभ

गुमला वन प्रमंडल पदाधिकारी अहमद बेलाल अनवर,आईएफएस आदर्श शरण एवं रेंजर गायत्री देवी ने गुमला वन प्रमंडल अंतर्गत भरनो प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया.