NEET सॉल्वर गैंग मामले में बड़ी कार्रवाई, एमबीबीएस छात्र अश्विनी कुमार का दाखिला निलंबित

NEET सॉल्वर गैंग

NEET सॉल्वर गैंग मामले में बड़ी कार्रवाई, एमबीबीएस छात्र अश्विनी कुमार का दाखिला निलंबित

छात्रावास में आवंटित कमरा भी रद्द

neet सॉल्वर गैंग मामले में बड़ी कार्रवाई एमबीबीएस छात्र अश्विनी कुमार का दाखिला निलंबित

न्यूज़11 भारत
पटना/डेस्क:
नीट परीक्षा में कथित सॉल्वर गैंग से जुड़े मामले में पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (पीएमसीएच) प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एमबीबीएस छात्र अश्विनी कुमार का दाखिला तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. इसके साथ ही छात्रावास में आवंटित उसका कमरा भी रद्द कर दिया गया है.

बताया गया है कि यह कार्रवाई स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर की गई है. संस्थान की ओर से स्पष्ट किया गया है कि मामले की जांच पूरी होने तक छात्र का नामांकन निलंबित रहेगा. यदि जांच में उसके खिलाफ लगे आरोप सही पाए जाते हैं, तो उसका नामांकन स्थायी रूप से रद्द किया जा सकता है.

अश्विनी कुमार पर नीट परीक्षा के दौरान सक्रिय कथित सॉल्वर गैंग में शामिल होने का आरोप है. आरोप है कि परीक्षा के दौरान वह पीएमसीएच परिसर छोड़कर लखीसराय स्थित एक परीक्षा केंद्र गया था. फिलहाल मामले की जांच जारी है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
 
संबंधित सामग्री

करीब ₹12,500 मूल्य का रेलवे सामग्री बरामद, एक आरोपी फरार, आरपी(यूपी) एक्ट के तहत मामला दर्ज

झारखंड

करीब ₹12,500 मूल्य का रेलवे सामग्री बरामद, एक आरोपी फरार, आरपी(यूपी) एक्ट के तहत मामला दर्ज

आरपीएफ पोस्ट भोजूडीह एवं सीआईबी आद्रा की संयुक्त टीम ने गुरुवार (9 जुलाई) को बड़ी कार्रवाई करते हुए रेलवे का चोरी का सामान लदे एक टाटा इंट्रा पिकअप वाहन को जब्त किया

चंदवा में न्यायमूर्ति एल.पी.एन. शाह देव उच्च विद्यालय में चोरी के बाद पहुंचे प्रतुल शाह देव

झारखंड

चंदवा में न्यायमूर्ति एल.पी.एन. शाह देव उच्च विद्यालय में चोरी के बाद पहुंचे प्रतुल शाह देव

चोरी की घटना का शीघ्र उद्भेदन कर दोषियों की गिरफ्तारी हो : प्रतुल शाह देव

चंदवा के जमीरा व लाधुप में जंगली हाथियों का आतंक, तीन घर गिराए, अनाज चट किया

झारखंड

चंदवा के जमीरा व लाधुप में जंगली हाथियों का आतंक, तीन घर गिराए, अनाज चट किया

थाना क्षेत्र के लाधुप पंचायत अंतर्गत ग्राम बैलगड़ा और जमीरा पंचायत के तुपी गांव में जंगली हाथियों का आतंक देखने को मिला.

बुढ़मू अंचल कार्यालय घूसकांड: ACB ने दो सगे भाइयों को किया गिरफ्तार, CO से भी पूछताछ जारी

झारखंड

बुढ़मू अंचल कार्यालय घूसकांड: ACB ने दो सगे भाइयों को किया गिरफ्तार, CO से भी पूछताछ जारी

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बुढ़मू अंचल कार्यालय में सामने आए कथित घूसकांड में बड़ी कार्रवाई करते हुए हल्का कर्मचारी राजेश किशोर रवि और गौतम किशोर रवि को गिरफ्तार कर लिया है.

भरनो में साइकिलों की खराब फिटिंग पर भड़के प्रमुख, 51 बच्चे बिना साइकिल लिए बैरंग लौटे

झारखंड

भरनो में साइकिलों की खराब फिटिंग पर भड़के प्रमुख, 51 बच्चे बिना साइकिल लिए बैरंग लौटे

भरनो के प्लस टू हाई स्कूल परिसर में गुरुवार को राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ‘उन्नति का पहिया’ के तहत साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया.