न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बुढ़मू अंचल कार्यालय में सामने आए कथित घूसकांड में बड़ी कार्रवाई करते हुए हल्का कर्मचारी राजेश किशोर रवि और गौतम किशोर रवि को गिरफ्तार कर लिया है. दोनों आरोपी सगे भाई बताए जा रहे हैं. गिरफ्तार आरोपियों का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां से न्यायिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया.
म्यूटेशन (दाखिल-खारिज) से जुड़े एक मामले में रिश्वत लेने की शिकायत मिली थी. जांच के दौरान हल्का कर्मचारी राजेश किशोर रवि पर घूस लेने का आरोप सामने आया, जिसके बाद कार्रवाई की गई. मामले में बुढ़मू अंचल के अंचल अधिकारी (सीओ) सच्चिदानंद कुमार वर्मा से भी एसीबी लगातार पूछताछ कर रही है. बताया जा रहा है कि सीओ को हिरासत में लेने से पहले एसीबी ने बुढ़मू अंचल में पदस्थापित एक राजस्व कर्मचारी से भी पूछताछ की थी. प्रारंभिक जांच में जमीन से जुड़े एक मामले में रिश्वत मांगने के आरोप की जांच की जा रही है.
यह भी पढ़ें- भरनो में साइकिलों की खराब फिटिंग पर भड़के प्रमुख, 51 बच्चे बिना साइकिल लिए बैरंग लौटे