भरनो प्रखंड क्षेत्र में जंगली हाथियों का तांडव जारी, आठवीं बार अमलीया स्कूल पर हमला, भारी नुकसान

By : News11 Bharat
भरनो प्रखंड क्षेत्र में जंगली हाथियों का तांडव जारी, आठवीं बार अमलीया स्कूल पर हमला, भारी नुकसान

प्रेम कुमार सिंह/न्यूज 11 भारत.

भरनो/डेस्क: भरनो प्रखंड में क्षेत्र में जंगली हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है. लगातार हो रहे हमलों से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है.आए दिन हाथियों के झुंड द्वारा किसी न किसी ग्रामीणों के घरों को एवं किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचाने की घटनाएं सामने आ रही हैं.इसी कड़ी में बीते रात जंगली हाथी ने राजकीय कृत मध्य विद्यालय आमलिया में घुसकर जमकर उत्पात मचाया.जानकारी के अनुसार हाथी ने स्कूल की बाउंड्री वाल को तोड़ते हुए परिसर में प्रवेश किया और किचन रूम के दरवाजे को अपने पैर से तोड़ दिया.

इसके बाद अंदर रखे करीब एक क्विंटल चावल को खा गया.साथ ही स्कूल परिसर में लगे फूलों की फुलवारी और किचन गार्डन को रौंदकर पूरी तरह नष्ट कर दिया.मंगलवार को जब स्कूल खुली तो सभी ने देखा कि हाथी ने जमकर उत्पात मचाकर तोड़फोड़ किया.

घटना की जानकारी देते हुए स्कूल के प्रधानाचार्य नकुल सरकार ने बताया कि पिछले तीन वर्षों में यह आठवीं बार है जब जंगली हाथी ने स्कूल पर हमला किया है.उन्होंने कहा कि हर बार हाथी स्कूल के भवन, खिड़की,दरवाजे,बाउंड्री और फूल फुलवारी को भारी नुकसान पहुंचाता है.कई बार तो उन्होंने निजी खर्च से स्कूल की मरम्मत कराई है.

प्रधानाचार्य ने यह भी बताया कि इससे पहले भी सात बार हाथियों द्वारा किए गए नुकसान की सूचना वन विभाग को दी गई थी,लेकिन अब तक किसी प्रकार का मुआवजा या सहायता वन विभाग की ओर से नहीं मिला है.उन्होंने वन विभाग से मांग की है कि स्कूल में हुए नुकसान का जल्द आकलन कर उचित मुआवजा दिया जाए.साथ ही उन्होंने यह भी आग्रह किया कि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए ठोस उपाय किए जाएं,ताकि स्कूल और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके.ग्रामीणों ने भी प्रशासन से जंगली हाथियों के बढ़ते खतरे से निजात दिलाने की मांग की है.

यह भी पढ़ें: एनएच 23 रांची-गुमला मुख्य मार्ग पर भरनो में स्कूटी और बाइक की सीधी टक्कर में सभी पांच सवार घायल, एक रिम्स रेफर

संबंधित सामग्री

घाघरा: मोरम नहीं, पक्की सड़क चाहिए, हिंडालको के खिलाफ 8वें दिन भी आंदोलन जारी

घाघरा: मोरम नहीं, पक्की सड़क चाहिए, हिंडालको के खिलाफ 8वें दिन भी आंदोलन जारी

प्रबंधन-प्रशासन की वार्ता बेनतीजा, ग्रामीणों ने ठुकराया मोरम सड़क का प्रस्ताव

कोयला चोरी पर सीआईएसएफ का शिकंजा, डीआईजी ने एनके-पिपरवार व मगध-आम्रपाली का किया दौरा

कोयला चोरी पर सीआईएसएफ का शिकंजा, डीआईजी ने एनके-पिपरवार व मगध-आम्रपाली का किया दौरा

एमएमडीआर अधिनियम के तहत कार्रवाई की समीक्षा, संवेदनशील व दुर्गम इलाकों में निगरानी बढ़ाने के निर्देश; 8.280 टन कोयला बरामद

प्रकृति, परंपरा और संस्कृति से जुड़ने का पर्व है करम - शिल्पी नेहा तिर्की

प्रकृति, परंपरा और संस्कृति से जुड़ने का पर्व है करम - शिल्पी नेहा तिर्की

इस अवसर पर मंत्री ने विभिन्न खोड़हा दलों के साथ पारंपरिक नृत्य की प्रस्तुति में सहभागी बनकर कलाकारों का उत्साहवर्धन किया

चाईबासा में चाकू मारकर घायल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

चाईबासा में चाकू मारकर घायल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

अनुसंधान में सामने आया कि करीब डेढ़ साल पहले बैंगलोर में मजदूरी करते समय उसने मोबाइल पर वादी की पत्नी को गाली-गलौज किया था