वारदात

चाईबासा में चाकू मारकर घायल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

अनुसंधान में सामने आया कि करीब डेढ़ साल पहले बैंगलोर में मजदूरी करते समय उसने मोबाइल पर वादी की पत्नी को गाली-गलौज किया था

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
चाईबासा में चाकू मारकर घायल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

रोहन निषाद/न्यूज़ 11 भारत 

पश्चिमी सिंहभूम/डेस्क: मुफ्फसिल थाना (पाण्ड्राशाली ओ०पी०) क्षेत्र के भोया गांव में चाकू से जानलेवा हमला करने के मामले में फरार चल रहे प्राथमिकी अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

मामला 03 सितंबर 2026 का है. वादी-सह-पीड़ित दिपक बोदरा (26 वर्ष) पिता स्व० विशनु बोदरा, ग्राम-भोया ने थाना में फर्दबयान दिया था कि गांव के ही गणेश इचागुटू (32 वर्ष) पिता बाबूराम इचागुटू ने जान से मारने की नीयत से उस पर चाकू से वार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. इस बयान के आधार पर मुफ्फसिल (पाण्ड्राशाली ओ०पी०) थाना कांड सं०-115/26 दिनांक 04.09.2026 को भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा- 115(2)/118(1)/109/3(5) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी.

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अमित रेणु द्वारा अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, सदर चाईबासा के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया. टीम ने तकनीकी सहयोग एवं मानवीय आसूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आज दिनांक 21.09.2026 को प्राथमिकी अभियुक्त गणेश इचागुटू उर्फ टुकड़ा (33 वर्ष) को भोया से विधिवत गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में अभियुक्त ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है.

अनुसंधान में सामने आया कि करीब डेढ़ साल पहले जब अभियुक्त बैंगलोर में मजदूरी करता था, तब उसने मोबाइल पर वादी की पत्नी को गाली-गलौज की थी. इसी बात को लेकर 03 सितंबर की शाम वादी अभियुक्त के पास उलाहना देने गया और दोनों में गाली-गलौज होने लगी, जिसके बाद आवेश में आकर अभियुक्त ने चाकू से हमला कर दिया. गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है.

यह भी पढ़ें: JMM जिलाध्यक्ष करते है कोयला चोरी, पैसा उगाही कर ऊपर पहुंचाते हैं, कांग्रेस के पूर्व मंत्री योगेंद्र साव का जोरदार हमला

संबंधित सामग्री

प्रकृति, परंपरा और संस्कृति से जुड़ने का पर्व है करम - शिल्पी नेहा तिर्की

प्रकृति, परंपरा और संस्कृति से जुड़ने का पर्व है करम - शिल्पी नेहा तिर्की

इस अवसर पर मंत्री ने विभिन्न खोड़हा दलों के साथ पारंपरिक नृत्य की प्रस्तुति में सहभागी बनकर कलाकारों का उत्साहवर्धन किया

गुमला रिश्वतकांड में लेखपाल राहुल प्रताप को झारखंड हाई कोर्ट से मिली जमानत

गुमला रिश्वतकांड में लेखपाल राहुल प्रताप को झारखंड हाई कोर्ट से मिली जमानत

20 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़े गए थे राहुल प्रताप उर्फ राहुल कुमार

घाघरा देवाकी पेट्रोल पंप के पास दो बाइकों की सीधी भिड़ंत, एक की मौके पर मौत, दो गंभीर रूप से घायल

घाघरा देवाकी पेट्रोल पंप के पास दो बाइकों की सीधी भिड़ंत, एक की मौके पर मौत, दो गंभीर रूप से घायल

घटना के बाद आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को इलाज के लिए घाघरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया

आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति से जुड़े तीन पहिया मालवाहक वाहनों को नो-एंट्री में प्रवेश की अनुमति की मांग

आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति से जुड़े तीन पहिया मालवाहक वाहनों को नो-एंट्री में प्रवेश की अनुमति की मांग

फेडरेशन ऑफ झारखण्ड चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रतिनिधिमंडल ने आज वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची से की मुलाकात