चंचल गिरी/न्यूज 11 भारत
जामताड़ा/डेस्क: जामताड़ा एसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर साइबर डीएसपी अमित कुमार के नेतृत्व में पु.नि.सह थाना प्रभारी राजेश मंडल सहित अन्य पुलिसकर्मी को शामिल करते हुए एक छापेमारी दल का गठन कर कर्माटांड़ थाना क्षेत्र के सुंदरजोरी गांव स्थित सोनू मंडल के घर छापेमारी कर दो साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है. जिसमें गौतम कुमार मंडल और सोनू मंडल शामिल है.इन दोनों के पास से 4 मोबाइल एवं 3 सिम कार्ड बरामद हुआ है.
ये लोग लोगों के व्हाट्सएप नंबर पर आरटीओ ई चालान का एपीके फाइल इंस्टॉल करने का मैसेज भेजकर आरटीओ ई-चालान डाउनलोड करवा कर उनके सारे गोपनीय जानकारी हासिल कर ई वॉलेट के माध्यम से साइबर ठगी करता था. इन लोगों का नेटवर्क देश के विभिन्न राज्य में फैला हुआ था. इन लोगों के विरुद्ध साइबर थाना कांड संख्या 60/26 दर्ज कर जेल भेज दिया गया है.
यह भी पढ़ें: लेस्लीगंज ग्रामीण बैंक ग्राहक सेवा केंद्र लूटने पहुंचे दो लुटेरे गिरफ्तार, बंदूक की नोक पर लूटी बाइक का किया इस्तेमाल