न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: झारखंड में मौसम लगातार करवट ले रहा है. मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी कर बोकारो, चतरा, देवघर, धनबाद, गिरिडीह, हजारीबाग, जामताड़ा, खूंटी, कोडरमा, रामगढ़ और रांची जिलों के कुछ भागों में अगले एक से तीन घंटे तक मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन तथा वज्रपात के साथ वर्षा जारी रहने की संभावना जताई है. साथ में कुछ स्थानों पर तेज हवा (हवा की गति 50-60 कि.मी. प्रति घंटे तक) भी देखी जा सकती है. इस मौसम को देखते हुए लोगों से आग्रह है कि वे सतर्क और सावधान रहें. सुरक्षित स्थान में शरण लें. पेड़ के नीचे ना रहें. बिजली के खंभों से दूर रहें. किसान अपने खेतों में ना जाए एवं मौसम सामान्य होने की प्रतीक्षा करें.
ये भी पढ़ें- हजारीबाग वन भूमि घोटाला: राजस्व कर्मचारी संतोष कुमार वर्मा को HC से राहत नहीं, ACB कर सकती है कार्रवाई