न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: झारखंड के मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिला हैं. पिछले 24 घंटों में पाकुड़, साहिबगंज, देवघर, धनबाद और आसपास के जिलों में अच्छी खासी बारिश दर्ज की गई. मौसम विभाग ने शाम 6:30 बजे ही इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया.
मौसम विभाग के अनुसार, सिर्फ बारिश ही नहीं, बल्कि वज्रपात और तेज गर्जन भी देखी गई. राजधानी रांची समेत आसपास के जिलों में दिनभर आंशिक बादल छाए रहे. मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आज भी कई जिलों में हल्की बारिश और तेज हवाओं की संभावना हैं.
झारखंड के इन जिलों में आज बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आज विशेषकर देवघर, बोकारो, पाकुड़, दुमका, धनबाद, कोडरमा, गिरिडीह, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी व पश्चिम सिंगभूम, रांची, खूंटी, जामताड़ा, साहिबगंज और चतरा जिलों में बारिश हो सकती हैं. इन जिलों में हवा की रफ्तार 40 से 50 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं.
बारिश के बावजूद गर्मी से राहत नहीं
झारखंड के कई जिलों में बारिश हो रही है, लेकिन इसका असर गर्मी पर खास नहीं दिख रहा. जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 24 डिग्री दर्ज किया गया, वहीं रांची में 19 डिग्री और अन्य जिलों में 20-22 डिग्री के बीच तापमान रिकॉर्ड किया गया. मौसम का मिजाज दिन में उमस भरा और रात में भी गर्म बना हुआ हैं. बारिश के बाद भी उमस बढ़ने के कारण लोग रात में पंखा या कूलर का सहारा ले रहे हैं. पिछले 24 घंटों में हजारीबाग में सबसे अधिक 10.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई. वहीं, अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री (डाल्टनगंज) और न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री (गुमला) रहा.
यह भी पढ़े: रांची: प्रिंस खान ने फिर मांगी रंगदारी, जमीन कारोबारी को दी धमकी