पिरयारटांड़ में सड़क निर्माण में नदी के पत्थरों के उपयोग का ग्रामीणों ने किया वि...

पिरयारटांड़ में सड़क निर्माण में नदी के पत्थरों के उपयोग का ग्रामीणों ने किया विरोध, अनियमितता का आरोप

पिरयारटांड़ में सड़क निर्माण में नदी के पत्थरों के उपयोग का ग्रामीणों ने किया विरोध अनियमितता का आरोप

मुमताज अहमद/न्यूज11  भारत 

खलारी/डेस्क:  खलारी प्रखंड के दक्षिणी चूरी पंचायत अंतर्गत पिरयारटांड़ में जिला परिषद मद से बन रही सड़क निर्माण योजना में कथित अनियमितताओं को लेकर ग्रामीणों ने विरोध जताया है. ग्रामीणों का आरोप है कि संवेदक द्वारा सड़क निर्माण में स्थानीय नदी से निकाले गए पत्थरों का उपयोग किया जा रहा है, जो गुणवत्ता के मानकों के अनुरूप नहीं है.

जानकारी के अनुसार, उक्त सड़क की लंबाई लगभग 530 फीट और चौड़ाई 10 फीट निर्धारित है. ग्रामीणों का कहना है कि वर्षों बाद क्षेत्र में सड़क निर्माण हो रहा है, लेकिन शुरुआत से ही निर्माण कार्य में अनियमितता बरती जा रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि सड़क में मानक के अनुरूप सामग्री का उपयोग नहीं किया जा रहा है और नदी के पत्थरों को लगाकर निर्माण कार्य किया जा रहा है, जिससे सड़क की गुणवत्ता प्रभावित हो सकती है.

ग्रामीणों ने संवेदक से नदी के पत्थरों को हटाकर मानक सामग्री से निर्माण कराने तथा निर्धारित लंबाई और चौड़ाई के अनुसार कार्य करने की मांग की है. साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि अनियमितता दूर नहीं होने पर वे आंदोलन को बाध्य होंगे.

वहीं इस संबंध में पंचायत की मुखिया मलका मुंडा ने बताया कि यह योजना जिला परिषद मद से संचालित है. ग्रामीणों की शिकायत के बाद उन्हें जानकारी मिली कि सड़क निर्माण में नदी के पत्थरों का उपयोग किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य का शिलान्यास भी नहीं हुआ है और न ही उन्हें इसकी पूर्व सूचना दी गई थी. मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी. 

यह भी पढ़ें: मागे पोरब से लौटते समय सड़क हादसा में एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

संबंधित सामग्री

झारखंड में बढ़ेगा तापमान, ठंड की होगी छुट्टी

झारखंड

झारखंड में बढ़ेगा तापमान, ठंड की होगी छुट्टी

Breaking: गढ़वा के भंडरिया थाना क्षेत्र के बिजका बाजार में जमीनी विवाद में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या

झारखंड

Breaking: गढ़वा के भंडरिया थाना क्षेत्र के बिजका बाजार में जमीनी विवाद में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या

टोरी स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट जांच अभियान, 38 यात्री पकड़े गए, जुर्माना भी वसूला गया

झारखंड

टोरी स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट जांच अभियान, 38 यात्री पकड़े गए, जुर्माना भी वसूला गया

चाईबासा में दिनदहाड़े मासूम बच्चा गायब, बाइक पर आये बदमाशों के वारदात को अंजाम देने का अंदेशा

झारखंड

चाईबासा में दिनदहाड़े मासूम बच्चा गायब, बाइक पर आये बदमाशों के वारदात को अंजाम देने का अंदेशा

Breaking: लाइटर लदे ट्रक की कोयला लदे ट्रक से टक्कर के बाद तीन ट्रकों में लगी भीषण आग

झारखंड

Breaking: लाइटर लदे ट्रक की कोयला लदे ट्रक से टक्कर के बाद तीन ट्रकों में लगी भीषण आग