न्यूज11 भारत
दुमका/डेस्क: दुमका रेलवे स्टेशन के पास स्थित एएन कॉलेज के पास स्थित साहेबगंज गोविंदपुर स्टेट हाइवे पर लाइटर लधी ट्रक और कोयला लदा ट्रक में टक्कर के बाद भीषण आग लग गई. आग की चपेट में लगातार तीन ट्रकों में भीषण आग लग गयी. आग के कारण एक ट्रक ड्राइवर बुरी तरह जल गया. वहीं एक खलासी और एक ड्राइवर के ट्रक में फंस कर जलने का अनुमान लगाया जा रहा है. तीनों ट्रक धूधू कर जल रहे हैं. स्थानीय लोगों की मदद से ट्रक ड्राइवर को बेहतर इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. वहीं स्थानीय लोगों का गुस्सा भी देखने को मिला जहां स्थानीय लोग जिला प्रशासन पर सवाल खड़ा कर रहे हैं. लगभग एक घंटे के बाद दमकल की टीम आग पर काबू बुझाने के लिए पहुंची. आग की लपटे लगातार ट्रकों से उठ रही हैं. दो ट्रक स्टेट हाइवे से होकर जा रहे थे जिसमें लाइटर लोड था उसमें से एक ट्रक की टक्कर कोयला लदे ट्रक से हो गया जिससे भीषण आग लग गई.
यह भी पढ़ें: भाकपा माले की शिकायत पर जमीन रसीद के लिए वसूली मामला उजागर, सीओ ने दिए राशि लौटाने के निर्देश