जामताड़ा में टोटो चालक से मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिस अधिकारी निलंबित

जामताड़ा में टोटो चालक से मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिस अधिकारी निलंबित

जामताड़ा में टोटो चालक से मारपीट का वीडियो वायरल पुलिस अधिकारी निलंबित

न्यूज़11 भारत
जामताड़ा/डेस्क:
बुधवार सुबह करीब 8:30 बजे जामताड़ा टाउन थाना से लगभग 100 मीटर की दूरी पर एक पुलिस अधिकारी द्वारा टोटो चालक के साथ कथित मारपीट और गाली-गलौज का मामला सामने आया है. पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

बताया जा रहा है कि जामताड़ा पुलिस लाइन में पदस्थापित पुलिस अधिकारी सुधीर कुमार सिंह उस समय सड़क पर थे, जब एक टोटो चालक उनकी गाड़ी के आगे से वाहन मोड़कर निकल गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इसी बात को लेकर अधिकारी नाराज हो गए. आरोप है कि उन्होंने टोटो चालक का पीछा किया और थाना क्षेत्र से कुछ दूरी पर उसे रोककर उसके साथ मारपीट की तथा अभद्र भाषा का प्रयोग किया.

घटना के दौरान आसपास के लोग इकट्ठा होने लगे. भीड़ बढ़ती देख संबंधित अधिकारी वहां से चले गए. इस बीच, किसी ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो तेजी से वायरल हो गया. मामले पर संज्ञान लेते हुए जामताड़ा के पुलिस अधीक्षक राजकुमार मेहता ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस अधिकारी सुधीर कुमार सिंह को निलंबित कर दिया है. पुलिस प्रशासन ने संकेत दिया है कि मामले की विभागीय जांच भी कराई जाएगी.

संबंधित सामग्री

सांसद पप्पू यादव ने  केंद्र सरकार पर साधा निशाना, कहा-

बिहार

सांसद पप्पू यादव ने  केंद्र सरकार पर साधा निशाना, कहा- 'सीमांचल को यूनियन टेरिटरी...'

डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में कर्मचारी आंदोलन, पूरे कैंपस में बाधित हुई पढ़ाई

झारखंड

डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में कर्मचारी आंदोलन, पूरे कैंपस में बाधित हुई पढ़ाई

JBVNL बोर्ड की बैठक आज मुख्यालय में, कई महत्वपूर्ण फैसले लेने की संभावना

झारखंड

JBVNL बोर्ड की बैठक आज मुख्यालय में, कई महत्वपूर्ण फैसले लेने की संभावना

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आटा उत्पादन केन्द्र, कर्णपुरा बेंगाबाद में कार्यक्रम का आयोजित

झारखंड

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आटा उत्पादन केन्द्र, कर्णपुरा बेंगाबाद में कार्यक्रम का आयोजित

गुदरी के लाल ने किया कमाल, फोटो फ्रेम मेकर का पुत्र साहिल कटारिया ने यूपीएससी परीक्षा मे मारी बाजी

बिहार

गुदरी के लाल ने किया कमाल, फोटो फ्रेम मेकर का पुत्र साहिल कटारिया ने यूपीएससी परीक्षा मे मारी बाजी