राशन अनियमितता

गांडेय में तीन माह से राशन नहीं मिलने का आरोप, ग्रामीणों ने डीलर के खिलाफ खोला मोर्चा

मामले को लेकर करीब 100 ग्रामीणों के हस्ताक्षरयुक्त आवेदन प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अशोक राणा को सौंपा गया है

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
गांडेय में तीन माह से राशन नहीं मिलने का आरोप, ग्रामीणों ने डीलर के खिलाफ खोला मोर्चा

भरत मंडल/न्यूज 11 भारत 

गांडेय/डेस्क:  गांडेय प्रखंड के उदयपुर पंचायत के चुटियाडीह गांव में संचालित रौनक एसएचजी जन वितरण प्रणाली दुकान के खिलाफ ग्रामीणों ने मोर्चा खोल दिया है. ग्रामीणों ने डीलर पर पिछले तीन माह से राशन वितरण नहीं करने का आरोप लगाया है. मामले को लेकर करीब 100 ग्रामीणों के हस्ताक्षरयुक्त आवेदन प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अशोक राणा को सौंपा गया है.

गुरुवार को कई कार्डधारी प्रखंड परिसर पहुंचे और आपूर्ति पदाधिकारी को आवेदन देकर रौनक एसएचजी से नाम हटाकर चंपा एसएचजी में नाम जोड़ने की मांग की. ग्रामीणों का आरोप है कि दुकान संचालक बालेश्वर राय राशन देने के नाम पर कार्डधारियों को बुलाते हैं और उनका अंगूठा लगवाने के बाद भी अनाज उपलब्ध नहीं कराते हैं. राशन मांगने पर चावल ब्लॉक से नहीं आने की बात कहकर उन्हें वापस भेज दिया जाता है.

ग्रामीणों ने बताया कि इस मामले को लेकर करीब दो माह पूर्व भी विवाद हुआ था. उस समय आक्रोशित ग्रामीण ई-पॉश मशीन लेकर प्रखंड कार्यालय पहुंच गये थे. बाद में विभागीय अधिकारियों ने मामले को शांत कराया था.

ग्रामीणों की शिकायत पर एमओ अशोक राणा ने रौनक एसएचजी की दुकान की जांच की और ग्रामीणों से भी पूछताछ की. उन्होंने कहा कि दुकान की जांच की गयी है. जांच में मिली गड़बड़ियों के आधार पर संबंधित डीलर के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जायेगी.

आवेदन में रीमा मरांडी, शांति मुर्मू, बड़की हासदा, मोनिका देवी, गुलाबी देवी, हेमो देवी, छोटकी देवी, विनोद मोहली, दुर्गा हेम्ब्रम, हरिलाल मुर्मू समेत करीब 100 ग्रामीणों के हस्ताक्षर हैं.

यह भी पढ़ें: उपायुक्त ने डंपिंग यार्ड का किया निरीक्षण, Legacy Waste के निस्तारण कार्य का लिया जायजा

संबंधित सामग्री

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.

चंद्रपुरा में ताबड़तोड़ फायरिंग, पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीर

चंद्रपुरा में ताबड़तोड़ फायरिंग, पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीर

चंद्रपुरा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के पश्चिम पल्ली स्थित डीवीसी आवासीय क्वार्टर में गुरुवार की शाम अज्ञात अपराधियों ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया.

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

मुस्लिम समुदाय और बीजेपी के बीच व्याप्त दूरी को कम करने पर करेंगे काम : ताजदार आलम