गावां में करोड़ों की लागत से बनने वाली सड़क के निर्माण में गड़बड़ी का आरोप, ग्रामीणों ने काम रुकवाया

गावां में करोड़ों की लागत से बनने वाली सड़क के निर्माण में गड़बड़ी का आरोप, ग्रामीणों ने काम रुकवाया

सड़क निर्माण में सुधार के आश्वासन के बाद दोबारा शुरू हुआ कार्य

गावां में करोड़ों की लागत से बनने वाली सड़क के निर्माण में गड़बड़ी का आरोप ग्रामीणों ने काम रुकवाया

संदीप बरनवाल/न्यूज़11भारत

गावां/डेस्क: गावां प्रखंड अंतर्गत मंझने पंचायत के बंगालीबारा से तिलैया बल्थरवा गांव तक बन रही सड़क के निर्माण कार्य में कथित अनियमितता को लेकर शुक्रवार को ग्रामीणों ने काम रोक दिया. ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार द्वारा मनमाने तरीके से और मानकों के विपरीत सड़क निर्माण कराया जा रहा था, जिससे सड़क की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए.

बताया जाता है कि सड़क निर्माण कार्य कुछ दिनों से चल रहा था. इसी दौरान तिलैया गांव  के ग्रामीणों ने निर्माण स्थल पर पहुंचकर काम की गुणवत्ता का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों ने पाया कि निर्माण कार्य में कई तरह की गड़बड़ियां हैं और सही तरीके से काम नहीं कराया जा रहा है. इसके बाद ग्रामीणों ने नाराजगी जताते हुए तत्काल निर्माण कार्य को रोक दिया.

ग्रामीणों का कहना था कि यदि अभी ही सही तरीके से काम नहीं कराया गया तो कुछ ही दिनों में सड़क खराब हो जाएगी और इसका खामियाजा क्षेत्र के लोगों को भुगतना पड़ेगा. उन्होंने मांग की कि सड़क निर्माण कार्य सरकारी मानकों के अनुरूप और गुणवत्ता के साथ कराया जाए.

घटना की जानकारी मिलने के बाद ठेकेदार मौके पर पहुंचे और  ग्रामीणों के साथ बातचीत की. इस दौरान ग्रामीणों ने अपनी शिकायतों और आपत्तियों को ठेकेदार के सामने रखा तथा निर्माण कार्य को सही तरीके से कराने की बात कही. ठेकेदार ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि आगे से निर्माण कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी और गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखा जाएगा.

बातचीत के बाद आपसी सहमति बनने पर पुनः सड़क निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया. ग्रामीणों ने कहा कि वे निर्माण कार्य पर नजर रखेंगे और यदि आगे भी काम में गड़बड़ी पाई गई तो फिर से विरोध करते हुए काम रोक दिया जाएगा.

ग्रामीणों का कहना है कि सड़क बनने से क्षेत्र के लोगों को काफी सुविधा मिलेगी, इसलिए वे चाहते हैं कि सड़क मजबूत और टिकाऊ बने ताकि आने वाले समय में लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े. मौके पर बाबुलाल सोरेन, सुरेश हेम्ब्रम, गणेश हेम्ब्रम समेत दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: गावां में बीडीओ ने की साप्ताहिक समीक्षा बैठक, प्रखंड में चल रही विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की

संबंधित सामग्री

Jharkhand Weather: झारखंड में भीषण गर्मी की दस्तक, कल से आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश का अलर्ट

झारखंड

Jharkhand Weather: झारखंड में भीषण गर्मी की दस्तक, कल से आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश का अलर्ट

लापता ट्रैक्टर चालक का शव संदिग्ध अवस्था में पेड़ से लटका मिला,जांच में जुटी पुलिस

झारखंड

लापता ट्रैक्टर चालक का शव संदिग्ध अवस्था में पेड़ से लटका मिला,जांच में जुटी पुलिस

फंदे से लटका मिला 28 वर्षीय युवक, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुटी मनिका थाना पुलिस

झारखंड

फंदे से लटका मिला 28 वर्षीय युवक, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुटी मनिका थाना पुलिस

पीएमश्री आदर्श मध्य विद्यालय राजगंज में FLN मेला का आयोजन, बच्चों की रचनात्मकता बनी आकर्षण का केंद्र

झारखंड

पीएमश्री आदर्श मध्य विद्यालय राजगंज में FLN मेला का आयोजन, बच्चों की रचनात्मकता बनी आकर्षण का केंद्र

लोको पायलट पद पर चयनित हुए राजगंज के मुनेश्वर मुर्मू, विद्यालय में किया गया सम्मान

झारखंड

लोको पायलट पद पर चयनित हुए राजगंज के मुनेश्वर मुर्मू, विद्यालय में किया गया सम्मान