Jharkhand Weather: झारखंड में भीषण गर्मी की दस्तक, कल से आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश का अलर्ट

By : Mansi Kumari
Jharkhand Weather: झारखंड में भीषण गर्मी की दस्तक, कल से आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश का अलर्ट

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
झारखंड में इस साल गर्मी का असर अब तेजी से महसूस किया जाने लगा हैं. राजधानी रांची सहित पूरे राज्य में दोपहर के समय कड़ी धूप और गर्म हवाओं ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया हैं. विशेषज्ञों के अनुसार, राज्य में अधिकतम तापमान अब 40 डिग्री तक पहुंच गया है और यह लगातार बढ़ने की संभावना हैं. पिछले 24 घंटे का मौसम शुष्क रहा. सबसे अधिक तापमान सरायकेला में 39.6 डिग्री और सबसे कम न्यूनतम तापमान गुमला में 13.1 डिग्री दर्ज किया गया. राजधानी रांची में दोपहर के समय सिग्नल पर एक मिनट रुकना भी भारी पड़ रहा हैं.

आने वाले 48 घंटे में मौसम में बदलाव
मौसम विभाग के अनुसार, अगले 48 घंटों में बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव का असर झारखंड में दिखेगा. इसके चलते राज्य के कई हिस्सों में तेज बारिश और आंधी-तूफान की संभावना हैं. लगभग 18 जिलों में 16 और 17 मार्च को ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया हैं. इन जिलों में हवा की रफ्तार 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती हैं. अन्य जिलों में येलो अलर्ट जारी हैं.

पूर्वी और उत्तरी जिलों में तापमान 40 डिग्री तक
पूर्वी और उत्तरी जिलों में खासतौर पर पलामू, लातेहार, चतरा, गढ़वा में अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक पहुंच सकता हैं. दक्षिणी जिलों में जमशेदपुर, सरायकेला-खरसावां, पश्चिम सिंहभूम में भी येलो अलर्ट जारी हैं. यहां तापमान 38-39 डिग्री तक जा सकता हैं. झारखंड में गर्मी का यह दौर अगले कुछ दिनों तक जारी रह सकता है, लेकिन कल से शुरू होने वाली तेज बारिश और आंधी से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद हैं.

यह भी पढ़े: कल कोकर से टाटीसिलवे तक 3 घंटे बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति, दुर्गा सोरेन चौक के पास चलेगा यूटिलिटी शिफ्टिंग का काम

संबंधित सामग्री

धनबाद: BCCL का स्क्रैप लोहा ले जा रहे वाहन को ग्रामीणों ने पकड़ा, मुखिया का बेटा हिरासत में

धनबाद: BCCL का स्क्रैप लोहा ले जा रहे वाहन को ग्रामीणों ने पकड़ा, मुखिया का बेटा हिरासत में

ग्रामीणों का आरोप है कि टाटा मैजिक वाहन में बीसीसीएल का स्क्रैप लोहा लदा था, जिसे कथित तौर पर बिक्री के लिए ले जाया जा रहा था.

JPSC-JSSC परीक्षा रद्द मामला: हाईकोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला

JPSC-JSSC परीक्षा रद्द मामला: हाईकोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला

हस्तछेपकर्ता की ओर से भी कई जजमेंट का हवाला दिया गया. कहा गया कि व्हाट्सअप, टेलीग्राम जैसे माध्यम से पेपर लीक हुआ है. 

पटना:  9 अक्टूबर को NDA विधायक दल की बैठक, MLC चुनाव पर होगा मंथन 

पटना:  9 अक्टूबर को NDA विधायक दल की बैठक, MLC चुनाव पर होगा मंथन 

MLC चुनाव के लिए 23 अक्टूबर को मतदान होना है. 

बिहार में EOU की बड़ी कार्रवाई, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर नारद कुमार दास के 5 ठिकानों पर छापेमारी

बिहार में EOU की बड़ी कार्रवाई, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर नारद कुमार दास के 5 ठिकानों पर छापेमारी

पटना, मुंगेर, भागलपुर और मुजफ्फरपुर में एक साथ छापेमारी चल रही है. 

रांची पुलिस की बड़ी कार्रवाई! ATM कार्ड से ठगी करने वाला साइबर अपराधी गिरफ्तार 

रांची पुलिस की बड़ी कार्रवाई! ATM कार्ड से ठगी करने वाला साइबर अपराधी गिरफ्तार 

पुलिस ने खादगढ़ा बस स्टैंड जाने वाले रास्ते के पास स्थित पिकनिक होटल में छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार किया है.