न्यूज11 भारत
समस्तीपुर/डेस्क: समस्तीपुर में अज्ञात अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर ह'त्या कर दी. युवक की हत्या से परिजनों में कोहराम मच गया. यह वारदात समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत में हुई है. मृतक की पहचान वार्ड संख्या-5 निवासी पप्पू झा के पुत्र निलेश कुमार झा के रूप में हुई है. पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गयी है और वारदात की तफ्तीश में जुट गयी है. इस हत्याकांड से ग्रामीणों में काफी आक्रोश है.
यह भी पढ़ें: लापता ट्रैक्टर चालक का शव संदिग्ध अवस्था में पेड़ से लटका मिला,जांच में जुटी पुलिस