LPG को लेकर बड़ी राहत, गैस लेकर भारत आ रही है दो भारतीय जहाज

LPG को लेकर बड़ी राहत, गैस लेकर भारत आ रही है दो भारतीय जहाज

lpg को लेकर बड़ी राहत  गैस लेकर भारत आ रही है दो भारतीय जहाज

न्यूज11 भारत

रांची/डेस्क: आज की बड़ी खबर पेट्रोलियम मंत्रालय से निकल के सामने आ रही है. पेट्रोलियम मंत्रालय ने साफ कर दिया है कि देश में पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कोई कमी नहीं है. पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस को लेकर देशवासियों को घबराने की कोई जरूरत नहीं है. वहीं इस बीच बड़ी खबर निकल के सामने आ रही है कि दो भारतीय जहाज LPG गैस की बड़ी खेप लेकर भारत आ रही है. सरकार ने यह भी साफ कर दिया है कि किसी को भी घबराने की जरूरत नहीं है. देशवासी बिना किसी पैनिक के गैस सिलेंडर की एडवांस बुकिंग न करें.

आपकी जानकारी के लिए बता दें, पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने सभी को साफ कर दिया है कि भारत की तेल रिफाइनरियां अपनी पूरी क्षमता के साथ काम कर रही है. लोग अफवाहों में न आएं और डर की वजह से गैस सिलेंडर की एडवांस बुकिंग न करें. वहीं सरकार ने देशवासियों को यह भी जानकारी दी कि दो भारतीय जहाज LPG गैस लेकर सुरक्षित भारत की ओर बढ़ रही है. जल्द ही सभी के घरों में पर्याप्त मात्रा में गैस मुहैया करा दी जाएगी.

आपकी जानकारी के लिए बता दें, 13 मार्च को देश में रिकॉर्ड 88.8 लाख गैस सिलेंडर बुक हुए, जो जरूरत से कहीं ज्यादा है. जिसे देखते हुए सरकार ने पैनिक बुकिंग को रोकने के लिए अपने नियम में बदलाव कर दिए हैं. अब शहरों में 25 दिन और ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन से पहले आप दूसरा सिलेंडर बुक नहीं कर पाएंगे.

वहीं इस सब के बीच मिनिस्ट्री ऑफ पोर्ट्स शिपिंग एंड वाटरवेज के विशेष सचिव राजेश के सिन्हा का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि शिवालिक और नंदा देवी नाम के दो भारतीय जहाज LPG गैस लेकर भारत आ रही है. ये जहाज 16-17 मार्च तक मुंद्रा और कांडला बंदरगाहों पर पहुंच जाएंगे. अपनी बातों को आगे रखते हुए उन्होंने कहा कि सरकार लगातार ईरान व अमेरिका जैसे देशों के संपर्क में है.

यह भी पढ़ें: रमजान के अवसर पर यूसी झा सभागार में किया गया इफ्तार पार्टी का आयोजन, कई अधिकारी और कर्मचारी हुए शामिल

संबंधित सामग्री

Breaking: समस्तीपुर में अज्ञात अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर की हत्या

बिहार

Breaking: समस्तीपुर में अज्ञात अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर की हत्या

लापता ट्रैक्टर चालक का शव संदिग्ध अवस्था में पेड़ से लटका मिला,जांच में जुटी पुलिस

झारखंड

लापता ट्रैक्टर चालक का शव संदिग्ध अवस्था में पेड़ से लटका मिला,जांच में जुटी पुलिस

फंदे से लटका मिला 28 वर्षीय युवक, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुटी मनिका थाना पुलिस

झारखंड

फंदे से लटका मिला 28 वर्षीय युवक, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुटी मनिका थाना पुलिस

पीएमश्री आदर्श मध्य विद्यालय राजगंज में FLN मेला का आयोजन, बच्चों की रचनात्मकता बनी आकर्षण का केंद्र

झारखंड

पीएमश्री आदर्श मध्य विद्यालय राजगंज में FLN मेला का आयोजन, बच्चों की रचनात्मकता बनी आकर्षण का केंद्र

लोको पायलट पद पर चयनित हुए राजगंज के मुनेश्वर मुर्मू, विद्यालय में किया गया सम्मान

झारखंड

लोको पायलट पद पर चयनित हुए राजगंज के मुनेश्वर मुर्मू, विद्यालय में किया गया सम्मान