न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: आज (14 मार्च) रांची रेलवे स्टेशन में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर खड़ी स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस की छत पर चढ़ गया. देखते ही देखते युवक ने ट्रेन के ऊपर से गुजर रही 25,000 वोल्ट के हाईटेंशन बिजली के तार को अपनी हाथों से पकड़ लिया.
आस-पास खड़े लोगों ने बताया कि आचनक से युवक ट्रेन की छत पर चड़ गया और तार की चपेट में आ गया. जैसे ही युवक ने तार को छुआ. मौके पर एक जोरदार धमाका हुआ और युवक का शरीर पूरी तरह से आग की चपेट में आ गया. वहीं हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. वहीं घटना के बाद उस लाइन की बिजली काट दी गई और युवक को ट्रेन की छत से नीचे उतारा गया. उसे तत्काल एंबुलेंस के जरिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया है, जहां उसकी हालत अत्यंत गंभीर बताई जा रही है.
यह भी पढ़ें: RMCH में LPG गैस आपूर्ति को लेकर आयोजित की गई महत्वपूर्ण बैठक, रोजाना उपलब्ध कराई जाएगी सिलेंडर