मनोज सिंह/न्यूज11 भारत
जमशेदपुर/डेस्क: चक्रधरपुर डिवीजन और खड़कपुर रेल डिवीजन के बीच आज दो स्टेशन पर बड़ी दुर्घटना होते-होते चल गई और यह सब कुछ सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गया आपको बता दे की खड़गपुर डिवीजन के दो अलग-अलग घटनाओं में रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के सतर्क एवं त्वरित कार्रवाई करने वाले जवानों ने मिदनापुर एवं सांतरागाछी रेलवे स्टेशनों पर चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान यात्रियों के साथ होने वाली गंभीर दुर्घटनाओं को टाल दिया.
पहली घटना ट्रेन संख्या 38816 (MDN–HWH लोकल) प्लेटफॉर्म संख्या 01, मिदनापुर रेलवे स्टेशन से प्रस्थान कर रही थी. उसी दौरान लगभग 50 वर्षीय एक पुरुष यात्री चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास करते समय संतुलन खो बैठा और ट्रेन के साथ घसीटे जाने की स्थिति उत्पन्न हो गई. ड्यूटी पर तैनात RPF कर्मी ने तत्परता एवं सूझबूझ का परिचय देते हुए यात्री को सुरक्षित रूप से कोच के अंदर धकेल दिया, जिससे उसकी जान बच गई तथा एक संभावित बड़ी दुर्घटना टल गई. पूरी घटना स्टेशन पर लगे CCTV कैमरों में कैद हुई.
दूसरी घटना सांतरागाछी रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 07 पर हुई, जहाँ ट्रेन स्टेशन पर पहुंची . इसी दौरान एक महिला यात्री चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास करते समय संतुलन खोकर प्लेटफॉर्म पर गिर गई, जिससे ट्रेन एवं प्लेटफॉर्म के बीच फँसने का गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया. स्थिति को देखते हुए ड्यूटी पर मौजूद RPF कर्मी ने तत्काल साहस एवं सतर्कता दिखाते हुए महिला यात्री को सुरक्षित बचा लिया. सौभाग्यवश महिला यात्री को किसी प्रकार की चोट नहीं आई. बाद में उसे चलती ट्रेन में चढ़ने के खतरों के प्रति जागरूक किया गया तथा वह अपने परिवारजनों के साथ सुरक्षित आगे की यात्रा पर रवाना हुई. दोनों घटनाओं में RPF कर्मियों की सतर्कता, त्वरित कार्रवाई एवं साहसिक प्रयासों से बड़ी दुर्घटनाएँ टल गईं तथा एक बार फिर यात्रियों की सुरक्षा एवं संरक्षा के प्रति RPF की प्रतिबद्धता उजागर हुई.
यह भी पढ़ें: AJSU कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार का फूंका पुतला, दोषियों पर कार्रवाई करने और आजसू नेता की रिहाई की उठाई मांग