न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: कांके थाना क्षेत्र के होचर में दखल-दिहानी को लेकर हुए मारपीट और हंगामे के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. मामले में ASP साक्षी जमुआर के निर्देश पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. बताया गया कि न्यायालय के आदेश के बाद पुलिस टीम और कोर्ट के पदाधिकारी जमीन संबंधी दखल-दिहानी प्रक्रिया पूरी कराने होचर पहुंचे थे. इसी दौरान कुछ लोगों ने विरोध करते हुए हंगामा शुरू कर दिया और पुलिसकर्मियों तथा कोर्ट के अधिकारियों के साथ मारपीट की. मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया.
यह भी पढ़ें- श्रवण साहू के दखल दिहानी कराने गई पुलिस और प्रशासन के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट