न्यूज़11 भारत
धनबाद/डेस्क: बहुचर्चित राजीव रंजन उर्फ रंजय सिंह हत्याकांड में 9 सालों बाद आज 5 सितंबर को फैसला सुनाया जाएगा. एमपी-एमएलए विशेष न्यायालय में मामले की सुनवाई पूरी हो चुकी है. लंबे समय से चल रहे इस मामले में अभियोजन पक्ष की ओर से कुल 23 गवाहों को अदालत के समक्ष पेश किया गया. गवाहों के बयान, पुलिस जांच और मामले से जुड़े साक्ष्यों के आधार पर चली सुनवाई के बाद अब सभी की निगाहें अदालत के निर्णय पर टिकी हैं.
2017 में हुई थी हत्या
रंजय सिंह की हत्या 29 जनवरी 2017 को सरायढेला थाना क्षेत्र के चाणक्य नगर मोड़ के पास गोली मारकर की गई थी. घटना के वक्त रंजय सिंह अपने सहयोगी राजा यादव के साथ मोटरसाइकिल से जा रहे थे. इसी दौरान हमलावरों ने उन पर गोली चला दी. हमले में रंजव सिंह की मौत हो गई, जबकि उनके साथ मौजूद राजा यादव किसी तरह बच गए.
बताते चलें यह मामला धनबाद के उन चर्चित हत्याकांडों में शामिल रहा है, जिसने जिले के राजनीतिक और आपराधिक घटनाक्रम को लंबे समय तक प्रभावित किया.
इसे भी पढ़ें: केरल में भीषण सड़क हादसा, कार और लॉरी की टक्कर में 8 लोगों की मौत