रांची में बच्चा चोरी की अफवाह से हंगामा, जांच में मामला निकला बेबुनियाद

रांची में बच्चा चोरी की अफवाह से हंगामा, जांच में मामला निकला बेबुनियाद

रांची में बच्चा चोरी की अफवाह से हंगामा जांच में मामला निकला बेबुनियाद

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
रांची के हरमू रोड स्थित मुक्ति धाम के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब स्थानीय लोगों ने बच्चा चोरी के शक में एक युवक को पकड़ लिया. देखते ही देखते मौके पर भीड़ जुट गई और हंगामा शुरू हो गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए युवक तथा बच्ची को अपने साथ अरगोड़ा थाना ले गई.

पुलिस जांच में सामने आया कि बच्चा चोरी की खबर महज एक अफवाह थी. दरअसल, बच्ची अपने मौसा के साथ घूम रही थी. बच्ची के रोने पर आसपास के लोगों को शक हुआ और उन्होंने युवक को बच्चा चोर समझ लिया. बाद में बच्ची के परिजन भी थाने पहुंचे और स्पष्ट किया कि किसी तरह की चोरी नहीं हुई है. पुलिस ने बताया कि मामला पूरी तरह गलतफहमी का नतीजा है. फिलहाल बच्ची की मां और संबंधित युवक अरगोड़ा थाना में मौजूद हैं और आगे की प्रक्रिया जारी है.

ये भी पढ़ें- लातेहार के युवक के 3 माह से लापता होने के मामले में HC सख्त,  लातेहार एसपी को किया तलब 

संबंधित सामग्री

दरभंगा: 55 साल के नंदोई संग 26 साल की महिला फरार, दो मासूम बच्चों को छोड़ गई पीछे 

बिहार

दरभंगा: 55 साल के नंदोई संग 26 साल की महिला फरार, दो मासूम बच्चों को छोड़ गई पीछे 

जारंगडीह में अम्बेडकर बुद्धा सोसायटी ऑफ इंडिया की बैठक में डॉ अम्बेडकर जयंती धूमधाम से मनाये जाने का लिया गया निर्णय

झारखंड

जारंगडीह में अम्बेडकर बुद्धा सोसायटी ऑफ इंडिया की बैठक में डॉ अम्बेडकर जयंती धूमधाम से मनाये जाने का लिया गया निर्णय

बोरियाडीह में मां मनसा महायज्ञ: 251 कुंवारी कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, चार वर्षों से जारी परंपरा

झारखंड

बोरियाडीह में मां मनसा महायज्ञ: 251 कुंवारी कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, चार वर्षों से जारी परंपरा

श्रद्धा और आस्था का अनोखा दृश्य, रास्ते में बच्चों को सुलाकर आशीर्वाद लेने की परंपरा निभाई गई

डीएवी पब्लिक स्कूल, ऊर्जानगर में एलएमसी बैठक में शैक्षणिक उपलब्धियों पर की गई विस्तार से चर्चा

झारखंड

डीएवी पब्लिक स्कूल, ऊर्जानगर में एलएमसी बैठक में शैक्षणिक उपलब्धियों पर की गई विस्तार से चर्चा

बरही में बरही ट्रेडिंग प्रतिष्ठान में औचक निरीक्षण, बड़ी मात्रा में एक्सपायरी सरसों तेल जब्त

झारखंड

बरही में बरही ट्रेडिंग प्रतिष्ठान में औचक निरीक्षण, बड़ी मात्रा में एक्सपायरी सरसों तेल जब्त