रांची के राज हॉस्पिटल में जमकर हंगामा, डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप; 16 लाख का ब...

Uproar at Ranchi's Raj Hospital; doctors accused o

रांची के राज हॉस्पिटल में जमकर हंगामा, डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप; 16 लाख का बिल, मरीज वेंटिलेटर पर

राजधानी रांची के राज हॉस्पिटल में सोमवार को उस समय जमकर हंगामा हो गया, जब 18 वर्षीय मरीज राजू कुमार के परिजनों ने अस्पताल के डॉक्टरों और प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया.

रांची के राज हॉस्पिटल में जमकर हंगामा डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप 16 लाख का बिल मरीज वेंटिलेटर पर

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क:
राजधानी रांची के राज हॉस्पिटल में सोमवार को उस समय जमकर हंगामा हो गया, जब 18 वर्षीय मरीज राजू कुमार के परिजनों ने अस्पताल के डॉक्टरों और प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझाने का प्रयास किया.

परिजनों के अनुसार, राजू कुमार को पैर टूटने के बाद इलाज के लिए पिछले मई महीने में राज हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था. उनका आरोप है कि पैर की चोट के इलाज के दौरान संक्रमण (इन्फेक्शन) बढ़ते-बढ़ते सिर तक कैसे पहुंच गया, इस पर अस्पताल प्रबंधन संतोषजनक जवाब नहीं दे रहा है.

परिजनों का यह भी कहना है कि मरीज पिछले कई महीनों से अस्पताल में भर्ती है और अब तक अस्पताल की ओर से करीब 16 लाख रुपये का बिल बनाया जा चुका है. इसके बावजूद मरीज की हालत में सुधार नहीं हुआ और अब उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. परिजनों का आरोप है कि जब मरीज की हालत ज्यादा बिगड़ गई तो अस्पताल प्रबंधन ने उसे दूसरे अस्पताल रेफर करने की बात कही. फिलहाल 18 वर्षीय राजू कुमार राज हॉस्पिटल के वेंटिलेटर पर भर्ती है और उसका इलाज जारी है.

घटना के बाद अस्पताल परिसर में काफी देर तक तनाव का माहौल बना रहा. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को शांत कराने के साथ पूरे मामले की जानकारी जुटाने में लगी हुई है. हालांकि, इस मामले में अस्पताल प्रबंधन की ओर से खबर लिखे जाने तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.

यह भी पढ़ें: सिक्का गांव पहुंचे जदयू जिलाध्यक्ष, शोकाकुल परिवारों को बंधाया ढांढस
 

संबंधित सामग्री

शिक्षा विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, सच्चिदानन्द द्विवेन्दु तिग्गा बने JAC के सचिव

झारखंड

शिक्षा विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, सच्चिदानन्द द्विवेन्दु तिग्गा बने JAC के सचिव

झारखंड सरकार के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद (JEPC) में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए विभिन्न जिलों में कार्यरत जिला कार्यक्रम पदाधिकारियों (डीपीओ) का तबादला कर दि

सुब्रत कुमार दास ने एनटीपीसी माइनिंग लिमिटेड के सीईओ का कार्यभार संभाला

झारखंड

सुब्रत कुमार दास ने एनटीपीसी माइनिंग लिमिटेड के सीईओ का कार्यभार संभाला

सुब्रत कुमार दास ने 17 जून 2026 को एनएमएल मुख्यालय, रांची में एनटीपीसी की कोल माइनिंग सहायक कंपनी, एनटीपीसी माइनिंग लिमिटेड (एनएमएल) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) का कार्यभार संभाला.

रांची के मांडर में प्रेम प्रसंग बना बमबारी की वजह, प्रेमिका समेत पांच गिरफ्तार; दो नाबालिग भी शामिल

झारखंड

रांची के मांडर में प्रेम प्रसंग बना बमबारी की वजह, प्रेमिका समेत पांच गिरफ्तार; दो नाबालिग भी शामिल

राजधानी रांची के मांडर थाना क्षेत्र में हुई बमबारी की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह हमला कथित तौर पर प्रेम प्रसंग और आपसी विवाद के कारण कराया गया था.

बिहार में सरकारी सड़कों और पुलों पर लगेगा टोल टैक्स, नई नियमावली को कैबिनेट की मंजूरी

बिहार

बिहार में सरकारी सड़कों और पुलों पर लगेगा टोल टैक्स, नई नियमावली को कैबिनेट की मंजूरी

बिहार सरकार ने राज्य में सरकारी सड़कों, बड़े पुलों और बाईपास के रखरखाव, मरम्मत एवं बेहतर संचालन के लिए बड़ा फैसला लिया है. राज्य सरकार ने 'बिहार पथ उपयोगकर्ता शुल्क (दरों का निर्धारण एवं संग्रहण) नियम

जमशेदपुर को मिले नए SSP, सरायकेला में नए SP की तैनाती; हिमांशु सिंह हत्याकांड के बाद सरकार का बड़ा फैसला

झारखंड

जमशेदपुर को मिले नए SSP, सरायकेला में नए SP की तैनाती; हिमांशु सिंह हत्याकांड के बाद सरकार का बड़ा फैसला

झारखंड सरकार ने जमशेदपुर और सरायकेला-खरसावां जिले में नए पुलिस अधिकारियों की नियुक्ति कर दी है. गृह विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, वर्ष 2015 बैच के आईपीएस अधिकारी एहतेशाम वकारिब को जमशेदपुर क