मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक कोचिंग योजना

मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक कोचिंग योजना के तहत JPSC एवं JSSC की चयन परीक्षा 27 सितंबर को, कुल 150 अभ्यर्थी होंगे शामिल

JPSC एवं JSSC प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क कोचिंग हेतु चयन परीक्षा का आयोजन 27 सितंबर 2026 को किया जाएगा

By : Ark Sahuliyar
मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक कोचिंग योजना के तहत JPSC एवं JSSC की चयन परीक्षा 27 सितंबर को, कुल 150 अभ्यर्थी होंगे शामिल

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
झारखंड सरकार के अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के अंतर्गत जनजातीय कल्याण आयुक्त के कार्यालय द्वारा संचालित मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक कोचिंग योजना के तहत JPSC एवं JSSC प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क कोचिंग हेतु चयन परीक्षा का आयोजन 27 सितंबर 2026 को किया जाएगा. यह चयन परीक्षा श्री डोरंडा बालिका उच्च विद्यालय, डोरंडा, रांची में आयोजित की जाएगी. इस संबंध में झारखंड राज्य हज समिति, रांची के संयुक्त सचिव गुलाम समदानी ने जानकारी देते हुए बताया कि चयन परीक्षा में कुल 150 अभ्यर्थी शामिल होंगे. 

  • JPSC के लिए – 101 अभ्यर्थी
  • JSSC के लिए – 49 अभ्यर्थी
  • कुल – 150 अभ्यर्थी

परीक्षा का समय

  • Reporting Time – सुबह 10:15 बजे
  • परीक्षा का समय – सुबह 11:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक कोचिंग योजना का उद्देश्य अल्पसंख्यक समुदाय के प्रतिभाशाली एवं जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर शैक्षणिक अवसर उपलब्ध कराना है, ताकि वे राज्य की प्रशासनिक एवं अन्य सरकारी सेवाओं में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकें. चयन परीक्षा के माध्यम से योग्य अभ्यर्थियों का चयन कर उन्हें JPSC एवं JSSC प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु निःशुल्क कोचिंग प्रदान की जाएगी. गुलाम समदानी ने सभी संबंधित अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे Reporting Time 10:15 बजे तक परीक्षा केंद्र पर अनिवार्य रूप से उपस्थित हों तथा परीक्षा से संबंधित आवश्यक दस्तावेज अपने साथ लेकर आएं. उन्होंने सभी अभ्यर्थियों को चयन परीक्षा के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

संबंधित सामग्री

सड़क किनारे भारी वाहन खड़े करने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 50 गाड़ियों के काटे गए फाइन

सड़क किनारे भारी वाहन खड़े करने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 50 गाड़ियों के काटे गए फाइन

रांची पुलिस ने सड़क किनारे अनियमित रूप से खड़े भारी वाहनों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की है.

बुधवा लोहरा हत्याकांड: ट्रायल फेस किए आरोपी रबुल अंसारी उर्फ राजू साक्ष्य के अभाव में बरी 

बुधवा लोहरा हत्याकांड: ट्रायल फेस किए आरोपी रबुल अंसारी उर्फ राजू साक्ष्य के अभाव में बरी 

हत्या के मामले में ट्रायल फेस किए आरोपी रबुल अंसारी उर्फ राजू को साक्ष्य के अभाव में बरी किया गया. अपर न्याययुक्त संजीव झा की कोर्ट ने यह फैसला सुनाया.

पिठोरिया में भीषण सड़क हादसा, एक युवक की मौत.. एक गंभीर रूप से घायल 

पिठोरिया में भीषण सड़क हादसा, एक युवक की मौत.. एक गंभीर रूप से घायल 

कांके-पतरातू मुख्य मार्ग पर बाढ़ू के सेमर टोली मोड़ के पास एक बाइक सड़क किनारे खड़ी गाड़ी से टकरा गयी.

गैर इरादतन हत्या मामले में ट्रायल फेस किए आरोपी पंकज उरांव साक्ष्य के अभाव में बरी 

गैर इरादतन हत्या मामले में ट्रायल फेस किए आरोपी पंकज उरांव साक्ष्य के अभाव में बरी 

गैर इरादतन हत्या मामले में ट्रायल फेस किए आरोपी पंकज उरांव साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिए गए हैं. अपर न्याययुक्त पवन कुमार की कोर्ट ने यह फैसला सुनाया.

नाबालिग के साथ गैंग रेप मामले में आरोपी वीरभद्र गोस्वामी दोषी करार, सजा के बिंदु पर 29 सितंबर को होगी सुनवाई

नाबालिग के साथ गैंग रेप मामले में आरोपी वीरभद्र गोस्वामी दोषी करार, सजा के बिंदु पर 29 सितंबर को होगी सुनवाई

नाबालिग के साथ गैंग रेप मामले में आरोपी वीरभद्र गोस्वामी को दोषी करार दिया गया है. उसकी सजा के बिंदु पर 29 सितंबर को सुनवाई होगी.