न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: कांके-पतरातू मुख्य मार्ग पर बाढ़ू के सेमर टोली मोड़ के पास एक बाइक सड़क किनारे खड़ी गाड़ी से टकरा गयी. इस हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर मौत हो गई. जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है. वहीं, घायल को अस्पताल पहुंचाया गया है. दोनों युवक रातू थाना क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं.
यह भी पढ़ें- गैर इरादतन हत्या मामले में ट्रायल फेस किए आरोपी पंकज उरांव साक्ष्य के अभाव में बरी