घाघरा के देवाकी में अनियंत्रित ट्रक का तांडव, छह लोग गंभीर रूप से घायल

घाघरा के देवाकी में अनियंत्रित ट्रक का तांडव, छह लोग गंभीर रूप से घायल

घाघरा के देवाकी में अनियंत्रित ट्रक का तांडव छह लोग गंभीर रूप से घायल

पंकज कुमार/न्यूज11  भारत

घाघरा/डेस्क:  घाघरा थाना क्षेत्र के देवाकी गांव में एक अनियंत्रित ट्रक ने शुक्रवार को जमकर कहर बरपाया. ट्रक की चपेट में आने से कुल छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसे की शुरुआत तब हुई जब तेज रफ्तार ट्रक ने सबसे पहले आदर मलगो निवासी बुधनी देवी को टक्कर मार दी. परिजनों ने बताया कि बुधनी देवी पीठवर टोली में आयोजित एक चूमावन कार्यक्रम में शामिल होकर पैदल अपने घर लौट रही थीं.

हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भागने लगा. भागने के क्रम में उसने लेहा निवासी विश्वनाथ लोहरा और बड़ाकाडीह निवासी जितेंद्र लोहरा को भी जोरदार टक्कर मार दी. दोनों व्यक्ति रन्हे से रिश्तेदारी से लौटकर अपने घर लेहा की ओर जा रहे थे.

ट्रक का तांडव यहीं नहीं रुका. आगे जाकर अनियंत्रित ट्रक ने लोहरदगा एकागुड़ी निवासी मनीष उरांव, आकाश उरांव तथा चितरी डांडू निवासी सूरज उरांव को भी अपनी चपेट में ले लिया. इसके बाद चालक वाहन सहित फरार हो गया.

घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई. सभी घायलों को आनन-फानन में ग्रामीणों की मदद से टेंपो के माध्यम से घाघरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गुमला रेफर कर दिया गया.

पुलिस मामले की जांच में जुट गई है तथा फरार ट्रक चालक की तलाश की जा रही है.

यह भी पढ़ें: बाराचट्टी में NH-2 पर भीषण सड़क हादसा, झारखंड से जा रही अर्टिगा की टोटो से  टक्कर, पांच घायल, दो की हालत गंभीर

संबंधित सामग्री

नगर निकाय चुनाव से पहले मतदाता सूची में गड़बड़ी, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ भी प्रभावित, एक ही परिवार..अलग-अलग वार्ड

झारखंड

नगर निकाय चुनाव से पहले मतदाता सूची में गड़बड़ी, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ भी प्रभावित, एक ही परिवार..अलग-अलग वार्ड

नगर पालिका निर्वाचन 2026: कल मोरहाबादी फुटबॉल स्टेडियम स्थित डिस्पैच सेंटर से पोलिंग पार्टियों की रवानगी

झारखंड

नगर पालिका निर्वाचन 2026: कल मोरहाबादी फुटबॉल स्टेडियम स्थित डिस्पैच सेंटर से पोलिंग पार्टियों की रवानगी

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रांची मंजूनाथ भजंत्री ने मोरहाबादी फुटबॉल स्टेडियम स्थित डिस्पैच सेंटर का गहन निरीक्षण किया

नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर अवैध शराब बिक्री को लेकर होटल और ढाबा में एक्साइज विभाग ने की छापामारी

झारखंड

नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर अवैध शराब बिक्री को लेकर होटल और ढाबा में एक्साइज विभाग ने की छापामारी

चंदवा थाना परिसर में होली को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित

झारखंड

चंदवा थाना परिसर में होली को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित

पोलिंग पार्टी डिस्पैच और मतदान दिवस की तैयारी को लेकर उपायुक्त ने की बैठक

झारखंड

पोलिंग पार्टी डिस्पैच और मतदान दिवस की तैयारी को लेकर उपायुक्त ने की बैठक

पोलिंग पार्टी डिस्पैच 22 फरवरी को, मतदान 23 फरवरी को