आकाशीय आपदा

पांडरा में वज्रपात की चपेट में आकर खेत मे काम कर रही दो महिलाओं की मौत, तीन गंभीर

पांड़्रा गांव की पांच महिलाएं खेत में धान की निकाई कर रही थीं, तभी हुआ हादसा, घटना के बाद गांव में मातम का माहौल <br/>

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
पांडरा में  वज्रपात की चपेट में आकर खेत मे काम कर रही दो महिलाओं की मौत, तीन गंभीर

संतोष कुमार/न्यूज11 भारत

चांडिल/डेस्क: चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के कुकड़ू प्रखंड अंतर्गत पांड़्रा गांव में सोमवार दोपहर करीब 2 बजे वज्रपात की दर्दनाक घटना में खेत में धान की निकाई कर रहीं दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य महिलाएं गंभीर रूप से झुलस गईं. घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है. जानकारी के अनुसार, पांड़्रा गांव की पांच महिलाएं खेत में धान की निकाई कर रही थीं. इसी दौरान बारिश के बीच अचानक आकाशीय बिजली गिर गई और सभी महिलाएं उसकी चपेट में आ गईं. इस हादसे में सोनामनी महतो (41 वर्ष), पति आशीर्वाद महतो, तथा मुक्ता महतो (35 वर्ष), पति प्युतु महतो, की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई. वहीं तीन अन्य महिलाएं गंभीर रूप से झुलस गईं. स्थानीय ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, ईचागढ़ पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है.

घटना की सूचना मिलते ही तिरुलडीह थाना प्रभारी कौशल कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की. मौके पर पूर्व झामुमो प्रखंड अध्यक्ष इंद्रजीत महतो, प्रखंड अध्यक्ष कृतिवास महतो, पूर्व नीमडीह प्रखंड अध्यक्ष हरिकृष्ण महतो, हरिदास महतो, चौड़ा पंचायत मुखिया प्रतिनिधि रमलाल सिंह, गुणाधर महतो समेत कई जनप्रतिनिधि और ग्रामीण भी पहुंचे.

पुलिस ने दोनों मृत महिलाओं के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कागजी प्रक्रिया शुरू कर दी है. प्रक्रिया पूरी होने के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेजा जाएगा. घटना के बाद पांड़्रा गांव में शोक और गम का माहौल है.

यह भी पढ़ें: डकैती से पहले पुलिस का बड़ा एक्शन, हथियारों के साथ छह आरोपी गिरफ्तार

संबंधित सामग्री

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.

चंद्रपुरा में ताबड़तोड़ फायरिंग, पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीर

चंद्रपुरा में ताबड़तोड़ फायरिंग, पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीर

चंद्रपुरा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के पश्चिम पल्ली स्थित डीवीसी आवासीय क्वार्टर में गुरुवार की शाम अज्ञात अपराधियों ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया.

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

मुस्लिम समुदाय और बीजेपी के बीच व्याप्त दूरी को कम करने पर करेंगे काम : ताजदार आलम