प्रमोद कुमार/न्यूज़11 भारत
लातेहार/डेस्क: बरवाडीह प्रखंड मुख्यालय स्थित विद्युत सबस्टेशन के समीप बीती रात लगभग 12 बजे दो बाइकों की आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हो गई.इस भीषण हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए और मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया.
घटना की जानकारी मिलते ही युथ कांग्रेस के स्टेट कोऑर्डिनेटर विजय बहादुर सिंह और विधायक प्रतिनिधि प्रेम सिंह उर्फ पिंटू तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे.उन्होंने एंबुलेंस को बुलाकर घायलों को बरवाडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया.वहां मौजूद चिकित्साक अनुपम एक्का के द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया.वही दो घायलों स्थिति नाजुक होने के कारण बेहतर इलाज के लिए मेदिनीनगर स्थित एमएमसीएच रेफर कर दिया गया.
यह भी पढ़े: बुंडू में दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण, डीएसपी ने दिया सुरक्षा और शांति का संदेश