मोहम्मदगंज रेलवे स्टेशन

मालगाड़ी की चपेट में आने से ऑन ड्यूटी रेलवे के टीआरडी स्टाफ गंभीर, इलाज के दौरान  मौत 

सोननगर-गढ़वा रेलखंड अंतर्गत मोहम्मदगंज रेलवे स्टेशन के समीप मंगलवार शाम मालगाड़ी की चपेट में आने से रेलवे के टीआरडी स्टाफ गंभीर रूप से घायल हो गए.

By : Ark Sahuliyar
मालगाड़ी की चपेट में आने से ऑन ड्यूटी रेलवे के टीआरडी स्टाफ गंभीर, इलाज के दौरान  मौत 

न्यूज़11 भारत 
पलामू/डेस्क:
सोननगर-गढ़वा रेलखंड अंतर्गत मोहम्मदगंज रेलवे स्टेशन के समीप मंगलवार शाम मालगाड़ी की चपेट में आने से रेलवे के टीआरडी स्टाफ गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय रेलवे कर्मियों ने उन्हें इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. मृतक की पहचान करीब 50 वर्षीय अलखदेव यादव, पिता फकीरा यादव, ग्राम गाजीकर्मा, पोस्ट विशंभरपुर, थाना रफीगंज, जिला औरंगाबाद (बिहार) के रूप में हुई है. वे रेलवे के टीआरडी में कार्यरत थे. 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मोहम्मदगंज रेलवे स्टेशन लिमिट एवं रिवर्सिबल लाइन में टीआरडी विभाग की ओर से कराए जा रहे मेंटेनेंस कार्य के दौरान यह दुर्घटना हुई. हादसे के बाद रेलवे कर्मियों ने उन्हें टावर बैगन से जपला रेलवे स्टेशन पहुंचाया. इसके बाद ऑटो से अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद लाया गया. अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. पीएन सिंह एवं विनेश कुमार ने तत्काल इलाज शुरू किया. गंभीर चोटों के कारण इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. रेलवे कर्मियों ने घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी है. खबर लिखे जाने तक शव का पोस्टमार्टम नहीं हो सका था. घटना के बाद रेलवे कर्मियों एवं परिजनों में शोक का माहौल है.

संबंधित सामग्री

झारखंड-बिहार को जोड़ने वाला दंगवार अंतरराज्यीय पुल जर्जर, हादसों को दावत दे रही सड़क

झारखंड-बिहार को जोड़ने वाला दंगवार अंतरराज्यीय पुल जर्जर, हादसों को दावत दे रही सड़क

झारखंड और बिहार को जोड़ने वाले जपला-दंगवार-बारुण- डेहरी ऑन सोन मुख्य मार्ग पर स्थित कररबार नदी पुल इन दिनों जर्जर स्थिति में है.

दंगवार में सड़क पर बह रहा गंदा पानी, ग्रामीणों ने उपायुक्त से लगाई गुहार

दंगवार में सड़क पर बह रहा गंदा पानी, ग्रामीणों ने उपायुक्त से लगाई गुहार

पक्की सड़क व नाली निर्माण की मांग, स्कूली बच्चों और मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को हो रही परेशानी

चकला गांव में आजसू पार्टी का करम मिलन समारोह आयोजित, महिलाओं-बच्चियों के बीच साड़ी का वितरण

चकला गांव में आजसू पार्टी का करम मिलन समारोह आयोजित, महिलाओं-बच्चियों के बीच साड़ी का वितरण

आजसू पार्टी की ओर से चकला गांव में करम मिलन समारोह का आयोजन पारंपरिक उत्साह और हर्षोल्लास के साथ किया गया.

चंदवा में एनएलसी के सफाई अभियान पर भाजपा नेता ने उठाए सवाल

चंदवा में एनएलसी के सफाई अभियान पर भाजपा नेता ने उठाए सवाल

साफ-सुथरे परिसर में अभियान को बताया खानापूर्ति, जरूरतमंद क्षेत्रों में सीएसआर कार्य करने की दी सलाह

गांडेय में नवनिर्मित पावर हाउस में डकैती, 50 किलो कॉपर समेत स्ट्रीट लाइट ले गये बदमाश

गांडेय में नवनिर्मित पावर हाउस में डकैती, 50 किलो कॉपर समेत स्ट्रीट लाइट ले गये बदमाश

गांडेय थाना क्षेत्र की घाटकुल पंचायत के मडवाटांड़ गांव में नवनिर्मित पावर हाउस में सोमवार की देर रात बदमाशों ने धावा बोल दिया.