न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: झारखंड के परिवहन मंत्री दीपक बिरुआ ने फेसबुक पोस्ट कर राज्यवासियों से यातायात संबंधी आवश्यक अपील की है. उन्होंने फेसबुक पर अपने पोस्ट में लिखा-
मैं आज सभी राज्य वासियों से परिवहन मंत्री होने के नाते एक अपील करना चाहता हूं और सभी जिलों के उपायुक्त इस मुहिम में #DTO और #MVI की सेवा लेते हुए आज से कृपा कर मुख्य सड़क और सहायक सड़क पर वाहन नहीं पार्क करें, आवागमन बाधित और एक्सीडेंट की संभावना बढ़ जाती है.
- सभी गैराज, वाशिंग सेंटर और युवाओं के साथ सभी इसका पालन करें.
- अगर यह आप पालन नहीं करेंगे तो कार्यवाही बिल्कुल होगी.
- आज से किसी सड़क पर वाहन पार्क करने पर सुनिश्चित कार्यवाही होगी.