न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: एयरपोर्ट थाना थाना क्षेत्र के हुंडरू तालाब में डूबने से पलटू नाम के एक व्यक्ति की मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलने पर रांची पुलिस और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची. मौके पर अरगोड़ा अंचल के CO और एयरपोर्ट थाना के प्रभारी भी मौजूद हैं. तालाब में डूबे व्यक्ति के बॉडी को NDRF टीम के मदद से बाहर निकाला गया. शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया गया है.
यह भी पढ़ें- राज्यपाल से मिला कल्पना लोक दुर्गा पूजा समिति का प्रतिनिधिमंडल, पंडाल उद्घाटन के लिए दिया आमंत्रण