गांधी जयंती

सरसाबाद में गांधी जयंती पर महापंचायत, जनसमस्याओं को लेकर उठी आवाज

महापंचायत का नेतृत्व मुखिया संघ के अध्यक्ष सह मुखिया राजू पुजहर ने किया

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
सरसाबाद में गांधी जयंती पर महापंचायत, जनसमस्याओं को लेकर उठी आवाज

धनंजय कुमार सिंह/न्यूज11  भारत

जामा/डेस्क: जामा प्रखंड के सरसाबाद पंचायत में 2 अक्टूबर को गांधी जयंती एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर महापंचायत का आयोजन किया गया. महापंचायत का नेतृत्व मुखिया संघ के अध्यक्ष सह मुखिया राजू पुजहर ने किया.

महापंचायत में क्षेत्र की कई महत्वपूर्ण समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया.

  • जामा थाना प्रभारी के लंबे समय से पदस्थापन का मुद्दा उठाते हुए कहा गया कि थाना प्रभारी करीब तीन वर्षों से एक ही स्थान पर पदस्थापित हैं.
  • वृद्ध एवं विधवा पेंशन कई महीनों से बंद होने का मामला सामने आया.
  • महारो से दुमका तक सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर भी लोगों ने नाराजगी जताई.
  • क्षेत्र की शिक्षा व्यवस्था में सुधार और स्कूलों की समस्याओं को लेकर भी चर्चा हुई.

महापंचायत में ग्रामीणों ने संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन से गंभीर पहल की मांग की. वक्ताओं ने कहा कि गांधी जयंती के अवसर पर आयोजित यह महापंचायत सिर्फ कार्यक्रम नहीं, बल्कि ग्रामीण समस्याओं को जिम्मेदार अधिकारियों तक पहुंचाने का एक सामूहिक प्रयास है.

यह भी पढ़ें: बहरागोड़ा प्रखंड के पुरानापानी पंचायत के करकटा गांव में जहरीले चंद्रबोड़ा सांप के डसने से स्वास्थ्य सहिया की मौत

संबंधित सामग्री

जगन्नाथ मंदिर परिसर में घुसा कोटरा, देखने के लिए उमड़ी लोगों की भीड़; वन विभाग ने किया रेस्क्यू

जगन्नाथ मंदिर परिसर में घुसा कोटरा, देखने के लिए उमड़ी लोगों की भीड़; वन विभाग ने किया रेस्क्यू

घबराया हुआ कोटरा छलांग लगाकर मंदिर के सामने बने एक गहरे नाले में जा गिरा और वहीं फंस गया.

गुमला: 19 हाथियों के झुंड का सुरक्षित रेस्क्यू, DFO के नेतृत्व में टला बड़ा खतरा 

गुमला: 19 हाथियों के झुंड का सुरक्षित रेस्क्यू, DFO के नेतृत्व में टला बड़ा खतरा 

19 हाथियों के झुंड को वन विभाग की मुस्तैदी और सूझबूझ से बिना किसी अप्रिय घटना के रांची वन क्षेत्र की ओर सुरक्षित रवाना कर दिया गया.

हजारीबाग: जमीन घोटाला मामले में ACB की बड़ी कार्रवाई! 3 आरोपी गिरफ्तार  

हजारीबाग: जमीन घोटाला मामले में ACB की बड़ी कार्रवाई! 3 आरोपी गिरफ्तार  

एसीबी की स्पेशल टीम ने छापेमारी कर तीन जमीन विक्रेताओं को गिरफ्तार किया है.

धनबाद:  घर का दरवाजा तोड़कर करीब 15 लाख रुपये की चोरी, जांच में जुटी पुलिस

धनबाद:  घर का दरवाजा तोड़कर करीब 15 लाख रुपये की चोरी, जांच में जुटी पुलिस

चोर घर का दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुए और अलमारी समेत अन्य सामान खंगालते हुए नकदी व आभूषण लेकर फरार हो गए.