दर्दनाक हादसा

दर्दनाक सड़क हादसा, कंटेनर की चपेट में आने से एक युवक की मौत, पिता गंभीर रूप से घायल, NH-19 पर 20 KM लगा लंबा जाम

दोनों पैदल सड़क किनारे चल रहे थे, तभी तेज रफ्तार कंटेनर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
दर्दनाक सड़क हादसा, कंटेनर की चपेट में आने से एक युवक की मौत, पिता गंभीर रूप से घायल, NH-19 पर 20 KM लगा लंबा जाम

वीरेन्द्र शर्मा/न्यूज़ 11 भारत
 
बरही/न्यूज11  
भारत:  चौपारण थाना क्षेत्र के महुदी बारा के पास NH-19 पर रविवार शाम एक तेज रफ्तार कंटेनर ने पैदल जा रहे पिता-पुत्र को रौंद दिया. इस भीषण हादसे में पुत्र रंजन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पिता गंभीर रूप से घायल हो गए. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों पैदल सड़क किनारे चल रहे थे, तभी तेज रफ्तार से आ रहे कंटेनर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया.

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. सिक्स लेन सड़क निर्माण कार्य में लापरवाही को लेकर पहले से ही आक्रोशित ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा. आक्रोशित भीड़ ने NH-19 को पूरी तरह जाम कर दिया. सड़क पर लगभग 20 किलोमीटर लंबा जाम लगा हुआ है और वाहनों की लंबी कतार लगी है.

ग्रामीणों का आरोप है कि सिक्स लेन कंपनी द्वारा सड़क निर्माण कार्य सही ढंग से नहीं किया जा रहा है. कहीं गड्ढा छोड़ दिया गया है, तो कहीं अधूरा कट, कहीं डिवाइडर नहीं है तो कहीं गार्डवॉल नहीं लगाया गया है. इसी अव्यवस्था के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं.

सूचना मिलते ही चौपारण थाना प्रभारी पंकज कुमार, SI सरवन पासवान और ASI बदल महतो दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास किया. 

पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग भेज दिया है और चालक को गिरफ्तार किया कंटेनर को जब्त करने की कार्रवाई में जुट गई है। घायल पिता को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

यह भी पढ़ें: पूर्व गणतंत्र दिवस परेड शिविर के राज्य स्तरीय चयन में भाग लेंगे छह स्वयंसेवक

संबंधित सामग्री

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.

चंद्रपुरा में ताबड़तोड़ फायरिंग, पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीर

चंद्रपुरा में ताबड़तोड़ फायरिंग, पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीर

चंद्रपुरा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के पश्चिम पल्ली स्थित डीवीसी आवासीय क्वार्टर में गुरुवार की शाम अज्ञात अपराधियों ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया.

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

मुस्लिम समुदाय और बीजेपी के बीच व्याप्त दूरी को कम करने पर करेंगे काम : ताजदार आलम