मुर्गीडीह के पास अवैध छरी लदा ट्रैक्टर जब्त, अंचलाधिकारी की कार्रवाई से मचा हड़कंप

By : News11 Bharat
मुर्गीडीह के पास अवैध छरी लदा ट्रैक्टर जब्त, अंचलाधिकारी की कार्रवाई से मचा हड़कंप

प्रमोद कुमार/न्यूज़11 भारत

बरवाडीह/डेस्क: बरवाडीह प्रखंड क्षेत्र में अवैध खनन एवं परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। अंचलाधिकारी लवकेश सिंह के नेतृत्व में बरवाडीह पुलिस टीम ने मुर्गिडीह के पास छापेमारी कर छरी (गिट्टी) लदा एक ट्रैक्टर जब्त किया। इस कार्रवाई से अवैध खनन में संलिप्त लोगों के बीच हड़कंप मच गया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, अंचलाधिकारी को गुप्त सूचना मिली थी कि मुर्गिडीह क्षेत्र में बिना वैध कागजात के छरी का अवैध परिवहन किया जा रहा है। सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अंचलाधिकारी ने पुलिस बल के साथ संयुक्त अभियान चलाया। अभियान के दौरान मुर्गिडीह के पास एक संदिग्ध ट्रैक्टर को रोककर जांच की गई। जांच के क्रम में चालक द्वारा छरी से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया जा सका। इसके बाद प्रशासन ने तत्काल ट्रैक्टर को जब्त कर लिया और संबंधित लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। अंचलाधिकारी लवकेश सिंह ने स्पष्ट कहा कि सरकार के निर्देशानुसार अवैध खनन एवं परिवहन पर पूरी तरह अंकुश लगाया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि इस तरह की गतिविधियों में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे अवैध खनन और परिवहन से दूर रहें, अन्यथा कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई को लेकर स्थानीय लोगों में प्रशासन की सक्रियता की सराहना हो रही है। साथ ही उम्मीद जताई जा रही है कि इस तरह की सख्ती से क्षेत्र में अवैध खनन पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित होगा।

यह भी पढ़ें: डीवीसी सीएसआर की ओर से आफिसर्स क्लब में किया गया श्रवण जांच और निःशुल्क मशीनों का वितरण

संबंधित सामग्री

पिपरवार में भीषण सड़क हादसा, सीआईएसएफ शिफ्ट बस-मारुति  वैन में जोरदार टक्कर, पूर्व सरपंच रामचन्द्र उरांव की मौत

पिपरवार में भीषण सड़क हादसा, सीआईएसएफ शिफ्ट बस-मारुति वैन में जोरदार टक्कर, पूर्व सरपंच रामचन्द्र उरांव की मौत

जोरदार टक्कर में घटनास्थल पर ही पूर्व सरपंच की हुई मौत, आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर जताया विरोध

अभी खत्म नहीं हुआ है बारिश का दौर, आज झारखंड के सभी जिलों के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट, 25 सितम्बर तक रहेगा बारिश का जोर

अभी खत्म नहीं हुआ है बारिश का दौर, आज झारखंड के सभी जिलों के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट, 25 सितम्बर तक रहेगा बारिश का जोर

22 सितम्बर को तेज हवाओं के साथ होगी बारिश, 25 सितम्बर तक मौसम विभाग का येलो अलर्ट

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया