झारखंड मौसम

बारिश से बेहाल झारखंड! रांची समेत कई जिलों में तेज आंधी के साथ मूसलाधार बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक 128.6 मिलीमीटर बारिश धनबाद के बाघमारा में दर्ज की गई.

By : Dipali Kumari
बारिश से बेहाल झारखंड! रांची समेत कई जिलों में तेज आंधी के साथ मूसलाधार बारिश

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क: 
बंगाल की खाड़ी में बने गहरे दबाव के क्षेत्र का असर झारखंड में देखने को मिल रहा है. झारखंड में बीते दो दिनों से लगातार तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो रही है. आज शुक्रवार को भी बारिश का दौर जारी है. राजधानी रांची में कल रात से ही तेज आंधी-तूफान के साथ मूसलाधार बारिश हो रही है. सिर्फ रांची ही नहीं बल्कि राज्य के अन्य हिस्सों में भी भारी बारिश का दौर जारी है. 

मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक 128.6 मिलीमीटर बारिश धनबाद के बाघमारा में दर्ज की गई. वहीं रांची में 52.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई. गुरुवार को रांची का अधिकतम तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. 

मौसम विभाग ने आज शुक्रवार को भी राज्य के लगभग सभी हिस्सों में भारी बारिश की संभावना जताई है. उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. राज्य में कहीं-कहीं गरज, वज्रपात और 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती है. मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है. 

वहीं कल शनिवार को भी राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश की आशंका जताई गयी है.  इसके बाद 27 और 28 सितंबर को भी राज्य में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. हालांकि 27 सितंबर से मौसम साफ़ होने की संभावना जताई गयी है.  

इसे भी पढ़ें: रांची: हरमू रोड से मोबाइल छीन कर भाग रहे आरोपी को पुलिस ने दबोचा

संबंधित सामग्री

मनोहरपुर-आनंदपुर मुख्य मार्ग पर हादसा, स्कूटी-बाइक में टक्कर से एक बुजुर्ग व दो युवक घायल

मनोहरपुर-आनंदपुर मुख्य मार्ग पर हादसा, स्कूटी-बाइक में टक्कर से एक बुजुर्ग व दो युवक घायल

सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया

टेन्ड्राउली में शहीद देवेंद्र माझी की प्रतिमा का अनावरण, सांसद जोबा माझी ने दी श्रद्धांजलि

टेन्ड्राउली में शहीद देवेंद्र माझी की प्रतिमा का अनावरण, सांसद जोबा माझी ने दी श्रद्धांजलि

जल, जंगल और जमीन के अधिकार के लिए देवेंद्र माझी के संघर्ष को किया याद, सांसद बोलीं—उनके सपनों को साकार करना प्राथमिकता

सरकारी आश्वासन की सीमा समाप्त होने के बाद 108 एम्बुलेंस कर्मचारियों ने 6 अक्टूबर से चरणबद्ध आंदोलन का किया ऐलान

सरकारी आश्वासन की सीमा समाप्त होने के बाद 108 एम्बुलेंस कर्मचारियों ने 6 अक्टूबर से चरणबद्ध आंदोलन का किया ऐलान

16 सितंबर को मिले 15–20 दिन के सरकारी आश्वासन की समय-सीमा खत्म होने के बाद आन्दोलन की घोषणा

कतरासगढ़ स्टेशन पर मची अफरा-तफरी, अलपुझा एक्सप्रेस में ब्रेक बाइंडिंग एसी कोच के समीप निकला धुआं, यात्रियों में हड़कंप

कतरासगढ़ स्टेशन पर मची अफरा-तफरी, अलपुझा एक्सप्रेस में ब्रेक बाइंडिंग एसी कोच के समीप निकला धुआं, यात्रियों में हड़कंप

जांच के दौरान सभी व्यवस्था ठीक पाने के बाद ही ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया

बुढ़मू थाना क्षेत्र के चांया गांव स्थित साठीतारी टोला में वृद्ध महिला की हत्या के मामले में आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद

बुढ़मू थाना क्षेत्र के चांया गांव स्थित साठीतारी टोला में वृद्ध महिला की हत्या के मामले में आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद

पुलिस ने आरोपी के पास से हत्या में प्रयुक्त धारदार लोहे का हथियार और एक गमछा भी बरामद किया