न्यूज11 भारत
मनोहरपुर/डेस्क: आनंदपुर मुख्य मार्ग पर टंगराईन मोड़ के समीप रविवार दोपहर करीब 2:30 बजे स्कूटी और बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर में तीन लोग घायल हो गए. जिसमें मनोहरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम टंगराईन निवासी 63 वर्षीय सुरेशचंद्र महतो गंभीर रूप से घायल हो गए, वहीं आनंदपुर थाना के ग्राम बुनुमदा निवासी 24 वर्षीय सलीम भेंगरा और 23 वर्षीय अजय बागे भी घायल हैं.मिली जानकारी के मुताबिक सुरेशचंद्र महतो स्कूटी से मनोहरपुर बाजार की ओर आ रहे थे, तभी विपरीत दिशा से तेज रफ्तार आ रही बाइक से जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर में सुरेशचंद्र महतो के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं.सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. जहाँ से गंभीर रूप से घायल सुरेशचंद्र महतो को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु रेफर कर दिया गया. दोनों युवकों का इलाज सीएचसी मनोहरपुर में चल रहा है.
यह भी पढ़ें: टेन्ड्राउली में शहीद देवेंद्र माझी की प्रतिमा का अनावरण, सांसद जोबा माझी ने दी श्रद्धांजलि