Jairam hits back at Dhullu
एक्सक्लूसिव

'हां हम लालखंड के हितैषी...' जयराम का ढुल्लू पर पलटवार, जुबानी जंग तेज 

डुमरी विधायक जयराम महतो ने धनबाद सांसद ढुल्लू महतो को जवाब देते हुए कहा, हां हम लालखण्ड के हितैषी हैं.

By : Ark Sahuliyar
'हां हम लालखंड के हितैषी...' जयराम का ढुल्लू पर पलटवार, जुबानी जंग तेज 

न्यूज़11 भारत 
धनबाद/डेस्क:
डुमरी विधायक जयराम महतो ने धनबाद सांसद ढुल्लू महतो को जवाब देते हुए कहा, "हां हम लालखण्ड के हितैषी हैं". जयराम ने कहा कि ढुल्लू महतो बताएं कि वह झारखंड के किस आंदोलन में रहे हैं. ढुल्लू महतो लालखंड की परिभाषा नहीं जानते, इस लिए वे इस तरह की बात कह रहे हैं. 

अपनी करोड़ों की संपत्ति को लोगों को बांट दें ढुल्लू महतो: जयराम 
जयराम ने कहा कि ढुल्लू महतो अपराधी को पैदा करते हैं और आज अपराध बढ़ रहा है. जयराम ने ढुल्लू महतो को अपनी करोड़ों की संपत्ति को लोगों को बांट देने की नसीहत दे डाली. उन्होंने कहा कि वो अपनी 40 हजार करोड़ की संपत्ति लोगों को और इस देश की जनता को बांट दें, ताकि लोगों को अच्छी शिक्षा मिले, बेरोजगार को रोजगार मिले, किसानों के खेत को पानी मिल सके. 

ढुल्लू महतो ने जयराम को बताया था लालखंड का सपोर्टर
आपको बता दें कि विधायक जयराम महतो ने सांसद ढुल्लू महतो के बयान पर पलटवार किया है. कोयलालंचल का टाइगर की बात से शुरू हो कर ढुल्लू महतो ने जयराम को लालखंड का सपोर्टर बताया था. जिसके बाद से दोनों नेताओं के बीच जुबानी जंग तेज हो गयी है. 

यह भी पढ़ें- अभिजीत तिवारी हत्याकांड मामले के आरोपी सनी मिंज को नहीं मिली बेल, कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका 

संबंधित सामग्री

अहिल्यापुर में दलित ट्रैक्टर चालक के साथ बेरहमी से मारपीट, पीड़ित ने एसपी व पुलिस से लगाई न्याय की गुहार

अहिल्यापुर में दलित ट्रैक्टर चालक के साथ बेरहमी से मारपीट, पीड़ित ने एसपी व पुलिस से लगाई न्याय की गुहार

पीड़ित के दाहिने पैर व पूरे शरीर पर गंभीर चोटें आईं और वह चलने-फिरने में असमर्थ हो गया.

वन विभाग की टीम ने भरनो से अवैध लकड़ी परिवहन करते एक ट्रैक्टर को जब्त किया, चालक फरार

वन विभाग की टीम ने भरनो से अवैध लकड़ी परिवहन करते एक ट्रैक्टर को जब्त किया, चालक फरार

ट्रैक्टर में लदे थे गम्हार के 10 और सखुआ के छह बोटे, जब्त ट्रैक्टर को सिसई वन परिसर में रखा गया

NH-33 मुआवजा मामले में 8 साल बाद ACB की बड़ी कार्रवाई, दो पूर्व कर्मी गिरफ्तार

NH-33 मुआवजा मामले में 8 साल बाद ACB की बड़ी कार्रवाई, दो पूर्व कर्मी गिरफ्तार

भूमि अधिग्रहण के भुगतान में कथित गड़बड़ी की जांच में कार्रवाई; तत्कालीन अमीन और प्रधान सहायक पर दर्ज है 2018 का मामला

घाघरा एमबी से भुगतान, जमीन पर कीचड़-दलदल: गुनिया गांव में 15वें वित्त की सड़क पर उठे गंभीर सवाल

घाघरा एमबी से भुगतान, जमीन पर कीचड़-दलदल: गुनिया गांव में 15वें वित्त की सड़क पर उठे गंभीर सवाल

ग्रामीणों ने लगाया घटिया निर्माण का आरोप, एमबी, भुगतान और गुणवत्ता जांच की निष्पक्ष जांच की मांग<br/>

रांची में टूर एंड ट्रैवल के नाम पर साइबर ठगी, एयर टिकट बुकिंग के दौरान अपराधियों ने खाते से उड़ाए 1 लाख रूपए 

रांची में टूर एंड ट्रैवल के नाम पर साइबर ठगी, एयर टिकट बुकिंग के दौरान अपराधियों ने खाते से उड़ाए 1 लाख रूपए 

राजधानी रांची में टूर एंड ट्रैवल के नाम पर साइबर ठगी का मामला सामने आया है. धुर्वा सेक्टर-2 निवासी अजीत कुमार से एयर टिकट बुकिंग के नाम पर 1 लाख की ठगी की गयी.