दुर्गा पूजा

दुर्गा पूजा को लेकर सुरक्षा कड़ी, एसपी कपिल चौधरी ने खुद सड़क पर उतरकर लिया जायजा

पलामू जिले में आगामी दुर्गा पूजा पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने अपनी कमर कस ली है.

By : Ark Sahuliyar
दुर्गा पूजा को लेकर सुरक्षा कड़ी, एसपी कपिल चौधरी ने खुद सड़क पर उतरकर लिया जायजा

न्यूज़11 भारत 
पलामू/डेस्क:
पलामू जिले में आगामी दुर्गा पूजा पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने अपनी कमर कस ली है. इसी कड़ी में मंगलवार को पलामू के पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी खुद सड़क पर उतरे और सुरक्षा व्यवस्था तथा चल रहे जांच अभियान का जमीनी जायजा लिया.

निरीक्षण के दौरान एसपी ने चियांकी चेकनाका के पास अपनी मौजूदगी में आने-जाने वाले वाहनों की कड़ी तलाशी और जांच करवाई.

उन्होंने मौके पर मौजूद सभी पुलिसकर्मियों को पूरी तरह सतर्क रहने और बिना किसी ढिलाई के मुस्तैदी से वाहन जांच अभियान चलाने का स्पष्ट निर्देश दिया, ताकि पर्व के दौरान किसी भी असामाजिक तत्व पर पैनी नजर रखी जा सके और कानून-व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में रहे.