न्यूज़11 भारत
चांडिल/डेस्क: चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के पांडरा गांव में वज्रपात होने से तीन महिलाओं की मौत हो गयी है. वहीं तीन अन्य घायल हैं. घटना उस समय घटी जब महिलाएं खेतों में धान की निकाय कर रही थी. इस घटना के बाद गांव में मातम पसर गया है. सूचना मिलते ही तिरुलडीह पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया. वहीं मृतकों के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.
यह भी पढ़ें- चतरा में मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, सतीटांड़ से 41 लाख रुपये का 272 किलो डोडा बरामद