वायरल वीडियो के बाद सख्त कार्रवाई, चीराचास थाना प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित

वायरल वीडियो के बाद सख्त कार्रवाई, चीराचास थाना प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित

वायरल वीडियो के बाद सख्त कार्रवाई चीराचास थाना प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित

न्यूज़11 भारत
बोकारो/डेस्क:
बोकारो के चीराचास थाना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है. वीडियो में पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवालों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीणा ने तत्काल जांच के आदेश दिए. जांच पूरी होते ही तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया.

क्या है पूरा मामला?
5 मई 2026 को सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें चीराचास थाना की कार्यशैली को लेकर गंभीर आरोप लगाए गए थे. मामले की गंभीरता को देखते हुए चास के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) को जांच सौंपी गई.

जांच में सामने आई सच्चाई
जांच रिपोर्ट के अनुसार, 4 मई 2026 की शाम करीब 7:30 बजे वीणा रीजेंसी के पास हर्ष पांडेय और उसके साथियों ने आरिफ अंसारी के साथ मारपीट की थी. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल अवस्था में आरिफ अंसारी को पाया.

घायल को अस्पताल नहीं, थाने ले गई पुलिस
रिपोर्ट में पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई. घायल व्यक्ति को तत्काल अस्पताल पहुंचाने के बजाय उसे थाने ले जाकर हाजत में डाल दिया गया. इसे कर्तव्य में गंभीर चूक और संवेदनहीनता माना गया, जिससे पुलिस की छवि पर नकारात्मक असर पड़ा.

अनुशासनहीनता का भी मामला उजागर
वायरल वीडियो में सहायक अवर निरीक्षक संजय कुमार मंडल को थाना परिसर में अनुचित वर्दी में देखा गया, जो निगरानी में कमी और अनुशासनहीनता को दर्शाता है.

तीन पुलिसकर्मी निलंबित
जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद थाना प्रभारी पुष्पराज कुमार, अवर निरीक्षक राजेश कुमार और सहायक अवर निरीक्षक संजय कुमार मंडल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. निलंबन अवधि के दौरान उन्हें नियमानुसार भत्ता दिया जाएगा.

ये भी पढ़ें- रातू में मंगलवार रात बवाल, जमीन कारोबारी सतीष साहू पर हमला, रायफल लूटकर आरोपी हुए फरार

संबंधित सामग्री

प्रकृति और आस्था का संगम, विद्या का मंदिर मे दिखा

झारखंड

प्रकृति और आस्था का संगम, विद्या का मंदिर मे दिखा 'विघ्नहर्ता' का स्वरूप

आडीया नदी धाम के पास टूटा गढ़वाल, बरसात से पहले नहीं हुई मरम्मत तो बह सकती है सड़क

झारखंड

आडीया नदी धाम के पास टूटा गढ़वाल, बरसात से पहले नहीं हुई मरम्मत तो बह सकती है सड़क

प्रखंड टॉपर निभा कुमारी को पूर्व मुखिया डब्लू राय ने किया सम्मानित, जिले में हासिल की 7वां स्थान

झारखंड

प्रखंड टॉपर निभा कुमारी को पूर्व मुखिया डब्लू राय ने किया सम्मानित, जिले में हासिल की 7वां स्थान

दानापुर का अजब SBI ATM: पैसे निकालने पहुंचे लोग रह गए हैरान, मशीन गायब और अंदर चल रहा था हेयर कटिंग सैलून!

बिहार

दानापुर का अजब SBI ATM: पैसे निकालने पहुंचे लोग रह गए हैरान, मशीन गायब और अंदर चल रहा था हेयर कटिंग सैलून!

दानापुर में SBI ATM के नाम पर चल रहे हेयर कटिंग सैलून ने लोगों को हैरान कर दिया। खबर वायरल होने के बाद अब बोर्ड ढक दिया गया है और सैलून बंद कर दिया गया है।

IICM में आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी एवं प्रदर्शनी में शामिल हुए राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार 

झारखंड

IICM में आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी एवं प्रदर्शनी में शामिल हुए राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार