नीरज कुमार साव/न्यूज11 भारत
देवरी/डेस्क: देवरी थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं, देवरी थाना स्थित जमडीहाबागी गांव में कुल चार घरों में घर का ताला टूटा, दो घरों में लगभग साढ़े चार लाख कि चोरी हो जाने की घटना से जहां क्षेत्र में दहशत के साथ-साथ भय का माहौल छाया हुआ है, वही उक्त घटना देवरी थाना क्षेत्र के जमडीहाबागी गांव निवासी इंद्रदेव हाजरा, सागर हाजरा, सुरेंद्र चौधरी, अर्जुन चौधरी, के घर से बीते रात्रि को अज्ञात चोरों द्वारा घर का ताला तोड़कर घर में रखा नगद पैसा, जेवर आदि समान सहित लगभग साढ़े चार लाख का समान चोरी कर अज्ञात चोर ले गये.
उक्त आशय की जानकारी पीड़ित ने दिया. उन्होंने बताया कि इंद्रदेव हाजरा के घर से लगभग दो लाख की संपत्ति की चोरी की गई, वहीं सागर हाजरा के घर में लगभग ढाई लाख रुपए की संपति चोरी की गई है . अर्जुन चौधरी और सुरेंद्र चौधरी के घर के ताले टूटे हुए थे. बताते चले कि अर्जुन चौधरी अपने पुराने मकान को छोड़कर गांव स्थित दूसरे मकान में रहते थे. गांव के लोगों के द्वारा उन्हें बताया गया तो उन्हें मालूम चला कि उनके पुराने मकान में चोरी की वारदात हुई है.
यह भी पढ़ें: रांची के CRPF कैंप में चली गोली, हवलदार की मौत से मची अफरा-तफरी AK-47 से खुद को गोली मारने की आशंका