न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: झारखंड में लगातार मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है. मौसम विभाग ने दो जिलों के लिए तात्कालिक मौसम चेतावनी जारी करते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.
मौसम विभाग के मुताबिक, रामगढ़ और रांची जिले के कुछ भागों में अगले एक से तीन घंटे में मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन तथा वज्रपात के साथ वर्षा होने की संभावना है. साथ ही इन जिलों के कुछ स्थानों पर तेज हवा (हवा की गति 30-40 कि. मी. प्रति घंटे तक) भी देखी जा सकती है.
मौसम में बदलाव को देखते हुए मौसमविभाग ने दिशनिर्देश जारी करते हुए लोगों से आग्रह किया है कि वे सतर्क और सावधान रहें. सुरक्षित स्थान में शरण लें. पेड़ के नीचे बिजली के खंभों से दूर रहें. किसान अपने खेतों में ना जाए एवम् मौसम समान्य होने की प्रतीक्षा करें.
ये भी पढ़ें- पलामू के नावाबाजार थाना क्षेत्र में अवैध वसूली का वीडियो वायरल होने पर एसपी ने की बड़ी कार्रवाई, ASI निलंबित