लेस्लीगंज के वंदना ज्वेलर्स में हुई चोरी का खुलासा, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

लेस्लीगंज के वंदना ज्वेलर्स में हुई चोरी का खुलासा, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

लेस्लीगंज के वंदना ज्वेलर्स में हुई चोरी का खुलासा पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत

पलामू/डेस्क:  पलामू जिले के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र स्थित वंदना ज्वेलर्स में हुई आभूषणों की चोरी मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस कांड में शामिल दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से करीब एक किलो चांदी और चोरी के अन्य सामान बरामद किए गए हैं. यह पूरी कार्रवाई पलामू पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित एक विशेष छापेमारी दल द्वारा अंजाम दी गई है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, लेस्लीगंज निवासी और दुकान के मालिक रूपेश कुमार ने अज्ञात चोरों के खिलाफ दुकान का शटर तोड़कर गहने चोरी करने का मामला दर्ज कराया था. पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही थी. इसी बीच 18 अप्रैल को पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि साहित्य समाज चौक निवासी प्रभुदयाल चंद्रवंशी उर्फ वंशी की गतिविधियां संदिग्ध हैं. सूचना के सत्यापन के बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनोज कुमार झा के नेतृत्व में एक टीम ने वंशी के घर पर छापेमारी की.

तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपी के घर से लगभग 1000 ग्राम चांदी, वंदना ज्वेलर्स के नाम लिखे हुए थैले और दो मोबाइल फोन बरामद किए. कड़ाई से पूछताछ के बाद पुलिस ने प्रभुदयाल चंद्रवंशी के साथ उसके सहयोगी अरमान सिदिकी को भी गिरफ्तार कर लिया. पुलिस टीम में थाना प्रभारी उत्तम कुमार राय सहित कई पुलिसकर्मी शामिल थे. फिलहाल गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, जबकि मामले में शामिल अन्य संभावित अपराधियों की तलाश के लिए छापेमारी जारी है.

यह भी पढ़ें: जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा पर प्रशासन की पैनी नजर, पलामू उपायुक्त ने नियंत्रण कक्ष-परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण

संबंधित सामग्री

सरला बिरला विश्वविद्यालय रांची परिसर में 26 अप्रैल से तीन दिवसीय फिल्म फेस्टिवल होगा आयोजित

झारखंड

सरला बिरला विश्वविद्यालय रांची परिसर में 26 अप्रैल से तीन दिवसीय फिल्म फेस्टिवल होगा आयोजित

प्रेस कॉन्फ्रेंस में फिल्म फेस्टिवल के निदेशक नंद कुमार सिंह ने दी पूरी जानकारी

न्यू संगम डिज्नीलैंड मेले में बड़ी राहत, गेट पास मुफ्त, झूलों और दुकानों पर भारी छूट की घोषणा

झारखंड

न्यू संगम डिज्नीलैंड मेले में बड़ी राहत, गेट पास मुफ्त, झूलों और दुकानों पर भारी छूट की घोषणा

महिला आरक्षण बिल पर इंडी गठबंधन के विरोधी रवैए से देश भर में आक्रोश, जानें आदित्य साहू ने क्या कहा 

झारखंड

महिला आरक्षण बिल पर इंडी गठबंधन के विरोधी रवैए से देश भर में आक्रोश, जानें आदित्य साहू ने क्या कहा 

कोयलांचल के किरीगड़ा गांव में भाजपा कार्यकर्ताओं का ग्रामीण दौरा, लोगों की सुनी गई समस्या

झारखंड

कोयलांचल के किरीगड़ा गांव में भाजपा कार्यकर्ताओं का ग्रामीण दौरा, लोगों की सुनी गई समस्या

रांची का गौरव:

झारखंड

रांची का गौरव: 'भारत प्रतिभा सम्मान' से विभूषित हुईं CA स्नेहा नारसरिया