महिला आरक्षण बिल पर इंडी गठबंधन के विरोधी रवैए से देश भर में आक्रोश, जानें आदित्य साहू ने क्या कहा

महिला आरक्षण बिल पर इंडी गठबंधन के विरोधी रवैए से देश भर में आक्रोश, जानें आदित्य साहू ने क्या कहा

महिला आरक्षण बिल पर इंडी गठबंधन के विरोधी रवैए से देश भर में आक्रोश जानें आदित्य साहू ने क्या कहा 

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क:
भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज प्रदेश अध्यक्ष की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया. इस दौरान निर्णय लिया गया कि आगामी 25 अप्रैल को रांची में भाजपा के बैनर तले बड़ा आक्रोश मार्च निकलेगा. यह आक्रोश मार्च मोरहाबादी मैदान से मेन रोड तक आयोजित है. इस कार्यक्रम में रांची महानगर, रांची पूर्वी, रांची पश्चिमी, रामगढ़, खूंटी और लोहरदगा जिले से हजारों की संख्या में माता बहनें शामिल होंगी. बैठक के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह राज्य सभा सांसद आदित्य साहू ने कांग्रेस पार्टी और इंडी गठबंधन के दलों पर बड़ा निशाना साधा.

आदित्य साहू ने कहा कि संसद में पेश महिला आरक्षण बिल का विरोध कर कांग्रेस और इंडी गठबंधन के सांसदों ने देश की  महिला  शक्ति के साथ घोर अन्याय किया है. कांग्रेस पार्टी का इतिहास पुराना है.जब कभी अवसर आया है कांग्रेस पार्टी ने नारी शक्ति को कुचलने में ताकत लगाई है.

आदित्य साहू ने कहा कि ये वही कांग्रेस है जिसने शाहबानो को न्याय दिलाने में नहीं बल्कि वोट बैंक के खातिर उसे प्रताड़ित करने में सत्ता का दुरुपयोग किया था. सुप्रीम कोर्ट के फैसले को बदलकर शाहबानो के विरोध में कानून बनाए थे. कहा कि इतना ही नहीं  तीन तलाक कानून का विरोध किया, राष्ट्रपति महोदया का विरोध किया. मोदी सरकार द्वारा लागू किए गए नारी सशक्तिकरण की योजनाओं का मजाक उड़ाया. कहा कि यह जगजाहिर है कि कांग्रेस पार्टी गांधी परिवार की महिलाओं के सिवा और किसी महिला को राजनीति में आगे बढ़ते नहीं देखना चाहती है.

अपनी बातों को आगे रखते हुए उन्होंने कहा कि इसी मानसिकता के कारण संसद में कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने महिला आरक्षण बिल का विरोध किया. इस महिला विरोधी चरित्र के कारण देश भर में कांग्रेस और इंडी गठबंधन के खिलाफ नारी शक्ति में  आक्रोश व्याप्त है. बहनें सड़कों पर उतरकर कांग्रेस पार्टी का विरोध कर रही है. उन्होंने लोगों से 25 अप्रैल वाले आक्रोश मार्च में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान भी किया.

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष के अलावा संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष नीलकंठ सिंह मुंडा, गीता कोड़ा, भानु प्रताप शाही, मुनेश्वर साहू, मुख्य सचेतक नवीन जयसवाल,  रांची विधायक सीपी सिंह, प्रदेश मंत्री सुनीता सिंह, अमरदीप यादव, रांची महानगर अध्यक्ष वरुण साहू, सत्यनारायण सिंह, रमेश सिंह, सभी संबंधित छह जिले के अध्यक्ष सहित  अन्य लोग उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: रांची का गौरव: 'भारत प्रतिभा सम्मान' से विभूषित हुईं CA स्नेहा नारसरिया

संबंधित सामग्री

धनबाद: आंगनबाड़ी कर्मचारी महासंघ ने मेयर और विधायक को सौंपा मांग पत्र, समस्याओं से कराया अवगत

झारखंड

धनबाद: आंगनबाड़ी कर्मचारी महासंघ ने मेयर और विधायक को सौंपा मांग पत्र, समस्याओं से कराया अवगत

रांची पुलिस के हत्थे चढ़ा गाय चोर, गैलेक्सी मॉल के पास खदेड़ के पकड़ा

झारखंड

रांची पुलिस के हत्थे चढ़ा गाय चोर, गैलेक्सी मॉल के पास खदेड़ के पकड़ा

ओडिशा के बालासोर डकैती कांड का आरोपी गांडेय से गिरफ्तार, गिरिडीह जेल भेजा गया

झारखंड

ओडिशा के बालासोर डकैती कांड का आरोपी गांडेय से गिरफ्तार, गिरिडीह जेल भेजा गया

हेरहंझ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के प्राथमिक अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा जेल, काफी दिनों से चल रहा था फरार

झारखंड

हेरहंझ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के प्राथमिक अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा जेल, काफी दिनों से चल रहा था फरार

बसिया : कोनबीर NHPC ग्राउंड बना नशेड़ियों का अड्डा, बच्चों के खेल मैदान में बिखरे पड़े हैं कांच के टुकड़े

झारखंड

बसिया : कोनबीर NHPC ग्राउंड बना नशेड़ियों का अड्डा, बच्चों के खेल मैदान में बिखरे पड़े हैं कांच के टुकड़े