महिला आरक्षण पर बिफरे कुशवाहा, विपक्ष पर ‘छल’ का आरोप—22 अप्रैल को बिहार में धिक्कार मार्च

महिला आरक्षण पर बिफरे कुशवाहा, विपक्ष पर ‘छल’ का आरोप—22 अप्रैल को बिहार में धिक्कार मार्च

राष्ट्रीय लोक मोर्चा के सुप्रीमो और राज्यसभा सांसद Upendra Kushwaha ने संसद में परिसीमन और महिला आरक्षण बिल पारित नहीं होने को लेकर विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला है।

महिला आरक्षण पर बिफरे कुशवाहा विपक्ष पर ‘छल’ का आरोप—22 अप्रैल को बिहार में धिक्कार मार्च

उपेंद्र कुशवाहा का ऐलान |

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क

अविनाश श्रीवास्तव / सासाराम - सासाराम से बड़ी राजनीतिक खबर सामने आई है। राष्ट्रीय लोक मोर्चा के सुप्रीमो और राज्यसभा सांसद Upendra Kushwaha ने संसद में परिसीमन और महिला आरक्षण बिल पारित नहीं होने को लेकर विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला है।

हाइलाइट्स:

  • उपेंद्र कुशवाहा का विपक्ष पर बड़ा हमला
  • महिला आरक्षण को लेकर कांग्रेस व महागठबंधन पर आरोप
  • परिसीमन से सीट बढ़ने और महिलाओं को लाभ मिलने का दावा
  • 22 अप्रैल को पूरे बिहार में धिक्कार मार्च

महिलाओं के साथ ‘छल’ का आरोप

उन्होंने कांग्रेस और महागठबंधन के दलों पर आरोप लगाते हुए कहा कि इन पार्टियों ने मिलकर देश और बिहार की महिलाओं के साथ “छल” किया है। उनका कहना था कि विपक्ष नहीं चाहता कि महिलाओं को पर्याप्त राजनीतिक प्रतिनिधित्व मिले और इसका परिणाम उन्हें भुगतना पड़ेगा।

परिसीमन पर पार्टी का पुराना संघर्ष

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि उनकी पार्टी लंबे समय से परिसीमन के मुद्दे पर संघर्ष कर रही है। उन्होंने बताया कि यदि यह बिल पास हो जाता, तो बिहार में लोकसभा सीटों की संख्या 40 से बढ़कर 60 हो सकती थी, जबकि विधानसभा सीटें 243 से बढ़कर 365 तक पहुंच जातीं। उन्होंने कहा कि परिसीमन लागू होने से महिलाओं को अधिक से अधिक प्रतिनिधित्व मिलता, लेकिन विपक्षी दल इस दिशा में गंभीर नहीं हैं और महिलाओं के हितों की अनदेखी कर रहे हैं।

22 अप्रैल को धिक्कार मार्च का ऐलान

उपेंद्र कुशवाहा ने ऐलान किया कि राष्ट्रीय लोक मोर्चा 22 अप्रैल को बिहार के सभी जिला मुख्यालयों में “धिक्कार मार्च” निकालेगी। इस मार्च के जरिए कांग्रेस और राजद जैसी पार्टियों के खिलाफ विरोध जताया जाएगा और उनके “चरित्र का पर्दाफाश” किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें -  बिहार के साथ आर्थिक अन्याय का आरोप: राजद का केंद्र पर हमला, सुधाकर सिंह बोले– राज्यों की स्वायत्तता खत्म की जा रही

संबंधित सामग्री

बिहार में शुरु होगा सहयोग मॉडल, गांव की चौपाल से सीधे सिस्टम तक, अब 30 दिन में होगा समस्याओं का समाधान

राजनीति

बिहार में शुरु होगा सहयोग मॉडल, गांव की चौपाल से सीधे सिस्टम तक, अब 30 दिन में होगा समस्याओं का समाधान

ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए बिहार सरकार हर विभाग में सहयोग सेल का गठन करेगी। 19 मई से शुरू होने वाले सहयोग शिविरों में प्राप्त आवेदनों की निगरानी नोडल पदाधिकारी करे

बिहार सरकार का बड़ा दांव, कई IAS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी; शिक्षा से लेकर श्रम विभाग तक तबादले की सूचना जारी...

राजनीति

बिहार सरकार का बड़ा दांव, कई IAS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी; शिक्षा से लेकर श्रम विभाग तक तबादले की सूचना जारी...

बिहार सरकार ने बड़े प्रशासनिक फेरबदल में कई वरिष्ठ IAS अधिकारियों के विभाग बदल दिए हैं। शिक्षा, श्रम, खान, आईटी और पथ निर्माण समेत कई अहम विभागों में नई जिम्मेदारियां तय की गई हैं।

विधानसभा-परिषद में सम्राट का बड़ा फेरबदल,संजीव चौरसिया समेत कई नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

राजनीति

विधानसभा-परिषद में सम्राट का बड़ा फेरबदल,संजीव चौरसिया समेत कई नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

बिहार सरकार ने विधानसभा और विधान परिषद में संगठनात्मक मजबूती के लिए नई टीम तैयार की है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कई नेताओं को सचेतक और उप नेता की जिम्मेदारी सौंपी है।

पटना में बेखौफ लुटेरों ने सरेराह झपट ली RJD विधायक के भाई की सोने की चेन, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

बिहार

पटना में बेखौफ लुटेरों ने सरेराह झपट ली RJD विधायक के भाई की सोने की चेन, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

पटना के कंकड़बाग में आरजेडी विधायक के भाई से सोने की चेन की लूट। साईं मंदिर के पास बाइक सवारों ने दिया अंजाम। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए अपराधियों की तलाश में जुटी।

झारखंड

'मैंने कानून का पालन किया...' जेल से बाहर आए पूर्व मंत्री आलमगीर आलम, समर्थकों और नेताओं ने किया स्वागत

प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश समेत कांग्रेस नेताओं ने आलमगीर आलम से की मुलाकात